फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strike in Chandigarh, remorse on the removal of sand-brick

बालू-ईंट हटाने पर दरियाबाद में झड़प, हंगामा

Fri, 13 Apr 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Strike in Chandigarh, remorse on the removal of sand-brick
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
दरियाबाद कब्रिस्तान के पास बृहस्पतिवार को सड़क, पटरी पर अतिक्रमण कर रखी गई बालू और ईंटें हटाने के दौरान नगर निगम कर्मियों से कारोबारी उलझ गए। दोनों पक्षों में तीखी झड़प के बाद तनातनी हो गई। स्थानीय लोग अतिक्रमण अभियान का विरोध करने लगे। नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया, जो नहीं माने उन्हें लाठी पटक कर खदेड़ दिया। इस दौरान काफी देर तक कार्रवाई बाधित रही। बाद में सड़क और रोड पटरी खाली कराई गई। कार्रवाई में तीन दर्जन से अधिक कब्जे हटाकर दस्ते ने 3400 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त के निर्देश पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार ने दोपहर बाद करेली इलाके में कार्रवाई शुरू की। यहां दुल्हन गेस्ट हाउस के पीछे नाले पर अवैध निर्माण कराने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि अगली कार्रवाई में अतिक्रमण हटाकर जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। दस्ता रोड पटरी खाली कराते हुए एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज के बगल से दरियाबाद कब्रिस्तान की ओर बढ़ा। कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के बगल फुटपाथ पर भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वालों कब्जा था।
विज्ञापन


किसी ने बांस-बल्ली की टाल लगाई थी तो कई खुलआम सड़क तक गिट्टी, बालू, ईंटा गिराकर बेचते मिले। इन लोगों को सामान हटाने को कहा गया तो कारोबारी दस्ते में शामिल अफसरों-कर्मचारियों से उलझ गए। हंगामा कर रहे लोग कार्रवाई में बाधा बने। वे किसी तरह भवन निर्माण सामग्री हटाने और जब्त कराने पर राजी नहीं थे। देखते ही देखते वहां हंगामा होने लगा। मौके पर पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए कुछ लोगों को वहां से खदेड़ दिया। यहां नगर निगम का एक ठेकेदार काफी उग्र रहा। बाद में किसी तरह पटरी को खाली कराया जा सका। कार्रवाई में छह ठेले, 12 गुमटी, आठ काउंटर, पांच शेड और चार गन्ने का रस बेचने वालों की दुकानें हटवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed