{"_id":"589e1b864f1c1b875237c4d6","slug":"strangled-in-subedarganj-of-railwaymen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदारगंज में रेलकर्मी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूबेदारगंज में रेलकर्मी की गला घोंटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज में बृहस्पतिवार रात एक रेलकर्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह उनकी लाश झाड़ियों में मिली। पुलिस दिन भर हत्या को संदिग्ध कहते हुए दुर्घटना बताती रही, लेकिन पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो गई। कातिलों ने गला घोंटने के बाद सिर में भी गहरा प्रहार किया था। फिलहाल घर वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है।
मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सौरी इलाके के रहने वाले उम्मेद सिंह (59) सूबेदारगंज स्थित रेलवे वर्कशाप में टेक्नीशियन थे। यहां पर कालिंदीपुरम इलाके में पत्नी भामा देवी और छोटे बेटे बृजेश सिंह के साथ रहते थे। गुरुवार रात उम्मेद शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात जब वह नहीं लौटे तो बृजेश ने मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच आफ बता रहा था। सुबह सूबेदारगंज में झाड़ियों में लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। उसी समय उम्मेद सिंह का बेटा बृजेश थाने पहुंचा और गुमशुदगी की तहरीर दी।
पुलिस ने बताया कि सूबेदारगंज में एक लाश पाई गई है। हुुलिया उसी तरह है, जैसा बृजेश बता रहा था। वह मौके पर पहुंचा, लाश उम्मेद सिंह की ही थी। बगल में रस्सी पड़ी थी और खून के धब्बे भी अगल-बगल थे। इंस्पेक्टर धूमनगंज बचन सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे और मुआयना के बाद बताया कि यह दुर्घटना का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि उम्मेद की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उनके सिर में भी प्रहार किया गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की जा रही है। मौके से उम्मेद सिंह का मोबाइल नहीं मिला है। कॉल डीटेल्स से खोजबीन की जा रही कि अंतिम बार उसने किससे बात की थी। घरवालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। उम्मेद को शराब पीने की लत थी। हो सकता है कि शराब पीने के दौरान कोई बात हुई हो।
विज्ञापन
उम्मेद सिंह की पत्नी भामा देवी शव देखकर बिलखती रहीं। उनका कहना था कि उम्मेद ने कभी भी किसी दुश्मनी के बारे में नहीं बताया था। उम्मेद सिंह का बड़ा बेटा राजेश पीएसी में सिपाही है। वह हरिद्वार में तैनात है। घटना का पता चलते ही वह यहां के लिए चल दिया था।