फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   St. Johns shot Vice Principal, serious

सेंट जोंस के वाइस प्रिंसिपल को गोली मारी, गंभीर

Tue, 01 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
St. Johns shot Vice Principal, serious
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बैरहना के पास चिरंजीवी हास्पिटल के सामने सेंट जोंस इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल मेहर नोस को सोमवार सुबह ताबड़तोड़ सात गोलियां मारी गईं। सुबह साढ़े सात बजे वह कार से स्कूल के लिए निकले थे। बाइक सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक करके रोका और फिर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद शूटर नैनी की ओर भाग गए। सरेराह फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए लोग जहां के तहां रुक गए। गंभीर हालत में मेहर को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। आपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान मेहर की मां शीरीन ने अपने भाई और भतीजे पर जमीनी विवाद में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के नवाब यूसुफ रोड पर एक कोठी में मेहर नोस (40 ) और उनकी मां शीरीन (65) रहती हैं। मेहर नैनी स्थित सेंट जोंस इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। रोजाना की तरह वह घर से सवा सात बजे कॉलेज के लिए कार से निकले। बैरहना के पास पहुंचे ही थे कि पल्सर सवार दो युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर बाइक सामने खड़ी कर दी। ऐसे में मेहर को कार रोकनी पड़ी। उसी समय दोनों युवक मेहर के पास आए और बात करने के लिए कार का शीशा खुलवाया। कार का शीशा खुलते ही दोनों ने एक साथ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उनमें से चार गोली मेहर के हाथ में धंस गईं, दो गोली पेट और एक गोली जांघ में धंस गई। शूूटर मेहर को मरा समझकर बाइक से नैनी की ओर भाग गए।
विज्ञापन


एक साथ कई गोली चलने की वजह से करीब दो मिनट के लिए ट्रैफिक थम गया। शूटरों के भागने के बाद कुछ लोग कार के पास पहुंचे और मेहर को सामने ही चिरंजीवी हास्पिटल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की वजह से उनको एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर जानकारी मिली तो मेहर की मां शीरीन और कीड़गंज थाने की पुलिस भी एसएसआरन अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों के अनुसार दोपहर में आपरेशन करके सात गोलियां निकाल दी गईं। हालत गंभीर होने के कारण मेहर को आईसीूयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहर की मां शीरीन का आरोप है कि उनके नाना के बंगले और उसके आसपास की बेशकीमती जमीन को लेकर भाई और भतीजे उनके बेटे की हत्या करवाना चाहते हैं। आरोप लगाया कि भाई ही भाड़े के शूटर बुलवाकर गोली मरवाई है। मेहर नोस और उनका किसी और से कोई विवाद नहीं है। दो साल के दौरान दो बार भाई और भतीजे से इसी प्रापर्टी को लेकर विवाद हुआ था। उन दिनों भी उन्हें और उनके बेटे की हत्या करवाने का प्रयास किया गया था। मां की ओर से थाना कीडगंज में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दोनों भाई और उनके एक बेटे पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed