फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRK fight broke into the hostel , Uproar

एसआरके हॉस्टल में घुसकर मारपीट,हंगामा

Mon, 23 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
SRK fight broke into the hostel , Uproar
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार दोपहर सर्वपल्ली राधा कृष्णनन हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट ह्रुई। मारपीट में एक छात्र का सिर फूट गया है। जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। वहीं एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट न दर्ज किए जाने पर हॉस्टल के छात्रों ने थाने में हंगामा किया।  कर्नलगंज पुलिस ने दोनों की तरह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसआरके हॉस्टल में 11 मार्च की रात मारपीट के बाद एक छात्र की बाइक फूंक दी गई थी। इस मामले में पीड़ित छात्र ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दिया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने नुकसान की भरपाई करने पर समझौता कर लिया था। लेकिन छात्रों के दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रही थी। आरोप है कि रविवार रात भी हॉस्टल में बमबाजी क र दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। इसकी शिकायत हॉस्टल के लड़कों ने प्रॉक्टर की। एलएलबी के छात्र शव्य साची राय का आरोप है कि दोपहर में वह अपने कमरा नंबर 34 में बैठकर हॉस्टल के साथियों के साथ प्रोजेक्ट बना रहा था। तभी हॉस्टल का शिव प्रकाश तोमर नामक छात्र साथी राजन उपाध्याय और आधा दर्जन के साथ आए। जबरन दरवाजा खुलवाकर घुस गए।
विज्ञापन


अंदर मौजूद छात्रों पर लाठी डंडा और तमंचे की बट से हमला बोल दिया। मारपीट में शव्य साची राय का सिर फूट गया और उसके साथी विपुल,दिव्यांाशु भी घायल हो गए। शोर शराबा मचा तो हॉस्टल के छात्र दौड़े। हमलावरों को घेर कर पीटने लगे। तब तक सूचना पर एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल छात्रों को बेली अस्पताल ले गई। छात्रों ने दो हमलावरों को दबोच लिया था। घटना से नाराज छात्रों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया। तब पुलिस ने घायल शव्य साची राय की तहरीर पर एसपी तोमर, राजन उपाध्याय अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर शव्य साची राय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। वहीं हॉस्टल के छात्रों के बीच चर्चा है कि हॉस्टल में होने वाले कार्यक्रम के चंदे को लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed