{"_id":"5850491d4f1c1b666f64ac3a","slug":"son-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से थी खुन्नस, मार डाला बेटे को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता से थी खुन्नस, मार डाला बेटे को
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालापुर गांव में सोमवार दोपहर कारोबारी प्रदीप जायसवाल के 10 वर्षीय बेटे शिवा को अपहरण के बाद मार डाला गया था। पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही यह कारगुजारी की थी। उसने कत्ल के बाद फिरौती के लिए फोन किया था। पुलिस के सामने उसने कुबूला कि बच्चे के पिता से खुन्नस के चलते उसने यह घटना अंजाम दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बगीचे में छिपाकर रखा शव बरामद कर लिया।
मालापुर गांव निवासी राइस मिल संचालक प्रदीप जायसवाल का इकलौता पुत्र शिवा कक्षा चार का छात्र था। उनकी दो बेटियां शिवानी और शिवांगी हैं। सोमवार सुबह शिवा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्रदीप को इस बारे में तब मालूम हुआ जब अनजान नंबर से फोनकर उनसे शिवा की जीवित रिहाई के लिए ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इलाके में खोजबीन के बाद प्रदीप ने होलागढ़ थाने में खबर दी तो इंस्पेक्टर जय सिंह ने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय विजय मौर्या समेत कई बिगड़ैल युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आधी रात विजय ने जुर्म कुबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसने शिवा को मार डाला है। वह बच्चे के पिता प्रदीप से बेहद बौखलाया था। प्रदीप उसकी चचेरी बहन की शादी में बाधा बन रहे थे। इस वजह से उनसे पहले भी झगड़ा हो चुका था। अब उसकी चचेरी बहन का दूसरी जगह ब्याह तय हुआ है। सोेमवार सुबह इसी बात पर फिर प्रदीप से उसकी झड़प हुई। तभी उसने गुस्से में उनके बेटे शिवा को मारने की ठान ली।
कंचे देेने के बहाने साथ ले गया था
एसपी गंगापार राजेश कुमार के मुताबिक, विजय ने पूछताछ में बताया कि दिन में 11 बजे वह घर बाहर खेल रहे शिवा को कंचे देने के बहाने बुलाकर ले गया। कुछ ही दूर पर मेंधई के बगीचे में झाड़ियों के पीछे उसने सुतली से शिवा का गला कस दिया। मौत के बाद उसकी लाश पुआल के नीचे छिपाकर वह बगीचे से निकला और उसके पिता को फोनकर ढाई लाख रुपये फिरौती मांगी। इसके बाद वह गांव लौटकर लापता शिवा की खोजबीन का नाटक करने लगा। जब उसने खेत में फिरौती का पत्र देखने का हल्ला किया तब लोगों को शक हुआ। खेत में तलाशी ली गई लेकिन कोई पत्र नहीं था। इसी वजह से पुलिस ने उसे उठा लिया। उसने कहा कि वह चचेरी बहन की शादी में प्रदीप की दखलंदाजी से भन्नाया था।
विज्ञापन
नशेड़ियों की संगत ने भटका दी राह
-बालक शिवा के कत्ल के आरोपी विजय मौर्या के बारे में पता चला कि वह नशे का घोर लती है। उसके पिता और भाई मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। दो बार वह भी मुंबई जाकर कुछ दिन रहा। तभी वह नशेड़ियों की संगत में आकर स्मैक, चरस, गांजा का लती हो गया। मुंबई से लौटने के बाद उसने शिवा के पिता प्रदीप की राइस मिल में कुछ दिन पल्लेदारी की थी। यहां भी वह नशेड़ियों के साथ रहता। पल्लेदारी से उसे नशे के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे। इसी वजह से उसने शिवा को मारकर उसके पिता से बदला लेने के साथ ही ढाई लाख रुपये फिरौती उगाहने की भी सोची थी। पिछले हफ्ते वह प्रतापगढ़ के चिलबिला में मौसी के यहां चला गया था। वहीं उसने नया सिम खरीदा था। उसी सिम से शिवा के पिता को उसने कॉल किए थे।
मां के विलाप ने लोगों को दहलाया
इकलौते पुत्र शिवा की हत्या से माता-पिता को गहरा आघात पहुंचा है। पिता प्रदीप ने तो खुद को जैसे-तैसे संभाला लेकिन मां सीमा के विलाप ने हर किसी को दहला दिया। गम में डूबे रिश्तेदार बेटे के लिए व्याकुल मां को संभालने में लगे रहे। सभी रिश्तेदार और करीबी लोग पड़ोस में रहने वाले लड़के विजय की बेरहमी से स्तब्ध हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि सड़क पार के मकान में रहने वाला पड़ोसी विजय ऐसी क्रूरता कर सकता है।