फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   solver gang arrested

वीडीओ परीक्षा : सॉल्वर गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
solver gang arrested
Arrest
ग्राम विकास अधिकारी(वीडीओ) भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को एसटीएफ ने रविवार को शहर के धूमनगंज इलाके से गिरफ्तार किया। इन्होंने गोरखपुर व लखनऊ में सॉल्वर बैठाए थे, जो एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिए गए थे। एसटीएफ का कहना है गिरोह में शामिल स्कूल प्रबंधक समेत दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में वीडीओ भर्ती परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को आयोजित की गई। पहले दिन हुई परीक्षा में लखनऊ व गोरखपुर में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पकड़े गए सॉल्वरोें से पूछताछ के बाद पता चला था कि पकड़े गए एक गिरोह का सरगना प्रयागराज निवासी गौतम उर्फ विपिन चंद्र मिश्रा है, जोकि पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। एक टीम उसकी तलाश में जुटी थी कि तभी रविवार को मुखबिर से उसके धूमनगंज स्थित झलवा तिराहे पर होने की सूचना मिली। इस पर वहां पहुंचकर इंस्पेक्टर केशव चंद राय ने गौतम व उसके एक साथी शैलेष को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में गौतम ने बताया कि वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह को संचालित कर रहा है। बताया कि वह और उसका साथी नवाबगंज क्षेत्र के मूल निवासी हैं और किराए पर कमरा लेकर राजरूपपुर में रहते हैं। गिरोह में नवाबगंज बेरावा रोड निवासी संदीप प्रजापति भी शामिल है, जोकि कौशल्या देवी जूनियर हाईस्कूल का प्रबंधक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed