फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sohbtia two groups of students clashed in the garden , firing

सोहबतिया बाग में भिड़े छात्रों के दो गुट, फायरिंग

Mon, 25 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद। शहर के सोहबतिया बाग इलाके में रविवार रात छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। फायरिंग में बीचबचाव करने पहुंचे एक छात्र को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर जार्जटाउन पुलिस पहुंची। पुलिस घायल छात्र को एसआरएन ले गई। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

उतरांव के नीरईपुर का रहने वाला नितिन सिंह (26) अल्लापुर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता है। वह एलएलबी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसके एक दोस्त अजय सिंह का रविवार सुबह बगल में रहने वाले कुछ लड़कों से कमरे में जूता पहन कर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया था लेकिन दूसरा गुट इस बात से खुन्नस रखे हुए था। रविवार रात अजय सोहबतिया बाग में सब्जी खरीदने गया था।

विज्ञापन

 तभी दूसरे गुट के आधा दर्जन छात्रों ने उसे घेर लिया और उस पर टूट पड़े। यह देखकर नितिन साथी को बचाने गया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली नितिन के बांये कान को चीरते हुए निकल गई। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर जार्जटाउन पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। नितिन खून से लथपथ था। उसे एसआरएन अस्पताल लाया गया है। एसओ जार्जटाउन दीपक पांडेय ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed