फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   snaching disintegrates with two women in civil lines

सिविल लाइंस में सरेशाम दो महिलाओं से छिनैती

Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
snaching disintegrates with two women in civil lines
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शहर में सबसे पॉश कहे जाने वाले सिविल लाइंस इलाके में सरेशाम दो महिलाओं से छिनैती की गई। लोकसेवा आयोग रोड पर व्यवसायी की पत्नी का पर्स छीनकर बदमाश निकल भागे। वहीं होटल कान्हा श्याम के पास नर्स का पर्स छीन लिया गया। सूचना पर तत्काल डायल 100 की टीम पहुंची और दोनों भुक्तभोगियों को थाने पहुंचाया। दोनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पहली घटना कान्हा श्याम होटल के पास करीब सवा आठ बजे हुई। कान्हा श्याम होटल के पास विजया हॉस्पिटल है। यहां धूमनगंज थाना क्षेत्र के अबूबकरपुर की रहने वाली नीलम श्रीवास्तव पुत्री राधेमोहन श्रीवास्तव नर्स हैं। वह पैलेस सिनेमा से होते हुए पैदल ही अस्पताल की ओर चली जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। नीलम कुछ समझ पाती, इससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने उसका पर्स छीन लिया और इसके बाद तीनों डीआरएम ऑफिस की ओर भाग निकले। नीलम ने बताया कि पर्स में 1500 रुपये, मोबाइल के अलावा उसके पैन, आधार समेत अन्य दस्तावेज थे। नीलम के मुताबिक भागते वक्त बदमाश ने उसे धक्का भी दिया जिससे सड़क पर गिरने की वजह से उसके पैर, सिर और हाथ में चोट आई। सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम उसे थाने ले गई। जहां उसने घटना की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन


दूसरी घटना कुछ देर बाद ही लोकसेवा आयोग रोड पर हुई। कटरा के दवा व्यवसायी पवन अग्रवाल अपनी पत्नी अंचिता अग्रवाल व बेटी को लेकर चौक खरीदारी करने जा रहे थे। तीनों बाइक से अभी लोकसेवा आयोग रोड पर ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंचिता के हाथ से पर्स छीन लिया। अंचिता ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश आगे की ओर निकल भागे। अंचिता ने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन, एटीएम के अलावा थोड़ा नगदी के साथ ही घर की चाबियां थीं। सूचना पर डायल 100 टीम भी पहुंची। इसके बाद दंपति ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed