{"_id":"f08604d7ad52d301e3af7b94e82b3ce5","slug":"small-bgadha-organically-again-arson-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा बघाड़ा में फिर से बवाल, आगजनी, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटा बघाड़ा में फिर से बवाल, आगजनी, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा इलाके में सोमवार को दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। रात सात बजे के आसपास सैकड़ों की तादात में छात्र सड़क पर उतर आए और ईंट पत्थर लेकर पनीर की दुकान पर धावा बोल दिया। पनीर की दुकान में तोड़फोड़ के बाद छात्रों ने इलेक्ट्रानिक दुकान में लूटपाट की और एक गुमटी तथा चूनी-चोकर की दुकान को आग के हवाले कर दिया।
बवाल की खबर मिलते ही एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी राजेश यादव शहर के कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की तो छात्र और उग्र हो गए। पुलिस पर भी पथराव के बाद फायरिंग की गई। अराजक छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को नॉन लीथल वेपन से फायरिंग करनी पड़ी। जब पुलिस ने भी उपद्रवियों की भाषा में जवाब देना शुरू किया तो छात्र गलियों में जा छिपे और कुछ लॉज की छतों पर चढ़ गए। पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर छात्रों को पीटा और 35 को हिरासत में ले लिया। पत्थरबाजी में कुछ छात्रों और पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। फिर से बवाल की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
छोटा बघाड़ा इलाके में रविवार रात पनीर खरीदने को लेकर दुकानदार और छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में दुकानदारों ने बीए के दो छात्रों ज्ञानेंद्र वर्मा और धर्मवीर को बुरी तरह पीट दिया। इससे नाराज छात्रों की भीड़ ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की थी और पथराव किया था। घायल ज्ञानेंद्र वर्मा की तहरीर पर संजीव पनीर केंद्र के मालिक और 12 अज्ञात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से छात्र संतुष्ट नहीं थे और दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। सोमवार रात लगभग सात बजे अचानक सैकड़ों छात्र संजीव पनीर की दुकान पर पहुंच गए। छात्र पूरी तैयारी के साथ आए थे। पनीर की दुकान के बाहर रखे सामान को तोड़ दिया गया। दुकान का ताला नहीं टूटा तो लाठी डंडों से लैस छात्र बगल स्थित चूनी चोकर की दुकान में घुस गए। तोड़फोड़ के बाद दुकान में आग लगा दी गई।
चूनी चोकर की दुकान पनीर वाले के ही एक रिश्तेदार की बताई जा रही है। आरोप है कि रविवार को छात्रों के साथ मारपीट में वह भी शामिल था। छात्रों के उपद्रव से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानें बंद होने लगीं। भीड़ ने वहीं पर एक गुमटी में आग लगा दी और रमेश चंद्र गुप्ता की इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की।
सूचना पर एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों की भीड़ को खदेड़ा गया तो सभी अंधेरी गलियों में भाग गए। पुलिस के पहुंचने के बाद हवाई फायरिंग शुरू हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस को नॉन लीथल वेपन से फायरिंग करनी पड़ी। तब हालात पर काबू पाया जा सका। इसके बाद पुलिस को जो भी सड़क पर मिला, उसे जमकर पीटा गया। आईजी बीबी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई। घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने 35 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। देर रात तक किसी को छोड़ा नहीं गया था।