फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sir, the innocent son being implicated in the transition

साहब, रंजिशन फंसाया जा रहा निर्दोष बेटों को

Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sir, the innocent son being implicated in the transition
crime
गंगापार के थरवई में हुई दंपति की हत्या का मामला शुक्रवार को भी नहीं सुलझ सका। उधर दोनोें नामजद आरोपियों की मां ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उसने बेटों को निर्र्दोष बताते हुए मृतका के पड़ोसी सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्याकांड में उसकी भूमिका की विस्तृत जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


थरवई थाना क्षेत्र के पड़िला गांव में दो जुलाई की रात ऊषा(42) और उसके पति विजय बहादुर की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय दंपति के तीन बच्चे भीतर कमरे में सो रहे थे। बड़ी बेटी नीलू ने तहरीर देकर ममेरे भाइयों दिनेश व राकेश पर संपत्ति के विवाद में अपने माता-पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दिनेश व राकेश को हिरासत में तो ले लिया लेकिन मामला तब फंस गया जब जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन घटना के समय मौके पर नहीं पाई गई। एक दिन पहले आरोपियों की मां सोना देवी पत्नी राजेंद्र निवासी भोपतपुर ने एसएसपी से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह डीएम कार्यालय पहुंच गई। यहां उसने जमकर हंगामा भी किया। उसका कहना था कि उसके बेटे निर्दोष हैं। उसने मृ1तका के पड़ोसी सिपाही और उसके बेटे पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग उठाई। कहा कि सिपाही ने जो जमीन खरीदी थी, उस पर मृतक दंपति लंबे समय से काबिज थे और बार-बार कहने पर भी खाली नहीं कर रहे थे। इसको लेकर सिपाही और दपंति के बीच झगड़ा भी हुुआ था। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोपियों की मां ने एडीएम सिटी को प्रार्थनापत्र भी सौंपा। जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर महिला शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दंपति हत्याकांड की जांच में जुटी थरवई पुलिस को शुक्रवार को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली। पुलिस ने मृतकों के पड़ोस में मकान बनवा रहे सिपाही के बेटे को बुलाकर पूछताछ की तो उसने मुकदमा वादी नीलू से बातचीत होने की बात कबूली। उसने बताया कि फोन पर उसकी नीलू से बात होती थी और उसने नीलू को एक सिम भी दिया था। पुलिस ने अब इस नंबर के साथ ही सिपाही के बेटे का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगवा दिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के वक्त सिपाही के बेटे की लोकेशन कहां थी और उसकी इस दौरान नीलू से कितनी बार बात हुई। खास बात यह रही कि घटना के बाद पूछताछ के दौरान नीलू ने अपने पास सिर्फ दो ही मोबाइल नंबर होने की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed