फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shuats vc

शुआट्स वीसी समेत दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 28 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 28 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में शुआट्स के खातों से हेराफेरी कर 22.39 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एसआईटी की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार को एसआईटी ने मामले में आरोपी बनाए गए शुआट्स वीसी आरबी लाल समेत दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। बता दें कि इस मामले में शुआट्स वीसी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगी है।
विज्ञापन


पिछले साल मई में एक्सिस बैंक में 22.39 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। आरोप है कि बैंक और शुआट्स अफसरों की मिलीभगत से संस्थान के खाते से हेराफेरी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया। इस मामले में अब तक आठ लोग जेल भेजे जा चुके हैं जिनमें बैंक के साथ ही शुआट्स के कुछ अफसर भी शामिल हैं। विवेचना के दौरान शुआट्स वीसी आरबी लाल का नाम भी इसमें शामिल किया गया। इस पर आरबी लाल की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही प्राथमिकी रद्द करने के संबंध में मांग उठाई गई। हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने पर उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई। इसी मामले में पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आरबी लाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


उधर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को न्यायालय में आरबी लाल समेत दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया। इसमें दूसरा व्यक्ति सैय्यद यावर हुसैन है। बता दें कि जांच के दौरान पता चला था कि शुआट्स के खाते से निकालकर करोड़ों रुपये करेली निवासी सैय्यद के ही खाते में भेजे गए थे। इस संबंध में एसपी क्राइम बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरबी लाल और सैय्यद यावर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दी गई है। मामले में एसआईटी की ओर से न्यायालय में मजबूती से पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed