{"_id":"58a9fca34f1c1bd257d875b5","slug":"shot-to-yong","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बंटवारे में युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के बंटवारे में युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के मऊ कछार में रविवार दोपहर जमीन के विवाद में हुई फायरिंग से इलाके में खलबली मच गई। गोली लगने से एक युवक लहूलुहान होकर जमीन गिरा तो भगदड़ मच गई। फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले। खबर पाकर कैंट इंस्पेक्टर, सीओ सिविल लाइंस मौके पर पहुंचे। घायल युवक को बेली अस्पताल से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट पुलिस दो नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बेली गांव निवासी शाहिद मुश्ताक (33) खेती करता है। अशोक नगर पत्रकार कॉलोनी के पीछे स्थित मऊ कछार स्थित प्लॉट का परिवार के ही सोनू, टोनू पुत्र वसीम अहमद बंटवारा होना था। रविवार दोपहर दोनों पक्ष प्लॉट पर पहुंचे। शाहिद के मुताबिक सोनू, टोनू आगे की तरफ हिस्सा लेने पर आमादा थे। रास्ता न होने के चलते के शाहिद इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो कहासुनी होने लगी। बहस के बाद मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पिस्टल निकाल लिया।
पिस्टल देखकर शाहिद भागा तो हमलावरों ने फायर झोंक दिया। पहला निशाना चूक गया लेकिन दूसरी गोली दीवार से टकराकर शाहिद के बांये जांघ में जा लगी। शाहिद लहूलुहान होकर गिरा तो हमलावर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके के लोग दहशत में आ गए। खबर पाकर इंस्पेक्टर राकेश अवस्थी, सीओ डीपी तिवारी मौके पर पहुंचे। बेली चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह के मुताबिक जख्मी शाहिद का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाहिद की तहरीर पर सोनू, टोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया है। कैंट पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन नहीं मिले।