फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Short circuit fire in three stores in the pot

शार्ट सर्किट से हंडिया में तीन दुकानों में लगी आग

Mon, 25 Jan 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

शनिवार की रात कस्बे के एक ही व्यवसायी परिवार के लिए आग कहर बन गई। शार्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग ने एक ही छत के नीचे चल रहे तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जला कर राख कर दिया। इस अगलगी से कारोबारियाें को लगभग 40 लाख की चपत लग गई। सूचना पाक र मौके पर पहुंची दो दमकल से फायर ब्रिगेड कर्मियाें द्वारा काफ ी प्रयास से दो घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 6 निवासी श्रीचन्द्र केशरवानी स्थानीय तहसील अधिवक्ता हैं । हाईवे के बगल स्थित मकान के निचले तल व प्रथम तल में श्रीचन्द्र की केशरवानी टेन्ट हाउस, भाई रमेशचन्द्र की राहुल इन्टरप्राइजेज एवं जनरल मर्चेन्ट तथा भतीजे नीरज कुमार की केशरवानी ऊलेन भण्डार नाम से दुकान है। मकान के दूसरे तल पर सामूहिक रूप से परिवार के लोग रहते हैं। रात में सवा दस बजे के करीब जैसे ही बिजली आई शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में दुकानों से लपटे व धूआं निकलने लगा। पास पड़ोस के लोग जुट गए । 

विज्ञापन

धूएं और लपटों का असर दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। मकान के पिछले हिस्से से भाग कर जब परिवार के लोग दुकानाें के तरफ  पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगाें के सहयोग से किसी तरह शटर क ो तोड़ा गया। शटर खुलते ही लपटें और भी विकराल हो गई। पड़ोसी अपने सबमर्सिबल पम्प के सहारे आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंच गई। लगभग दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा सामान जल कर राख हो चुका था। आग के इस क हर से कस्बे और सड़क पर अफ रातफ री मच गई। हाइवे पर आवागमन के लिए एक तरफ  की लेन लगभग तीन घण्टे तक प्रभावित रही। भुक्तभोगियों ने पुलिस को लिखित जानकारी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed