{"_id":"5acbbef04f1c1b051d8b5901","slug":"shivam-s-death-by-bullet-hit-fire-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल शिवम की मौत, हाईवे पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली से घायल शिवम की मौत, हाईवे पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शिवम शुक्ला की मौत के बाद सोमवार को साथी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गोली से घायल शिवम की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस खबर से गुस्साए छात्रों ने मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर चक्काजाम करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। कालेज में भी तोड़फोड़ की गई। बवाल की सूचना मिलते ही एसपी यमुनापार, एडीएम, एसडीएम आधा दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने छात्रों की मांगों को सुनकर कार्रवाई का अश्वासन दिया तब बवाल शांत हुआ। इस दौरान करीब घंटों यातायात बाधित रहा।
नैनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र शिवम शुक्ला निवासी मवईया मेजा को शनिवार की रात महुवारी गांव के समीप कार सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से शिवम और उसका एक साथी अभिषेक निवासी आवास विकास कालोनी झूंसी भी घायल हो गया था। शिवम की रविवार की रात इलाज के दौरान पीजीआई, लखनऊ में मौत हो गई। साथी की मौत की खबर सुनते ही युनाइटेड कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने सोमवार की सुबह कालेज के समीप चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया।
उन्होंने कालेज में रिसेप्शन पर तोड़फोड़ के बाद बस में पथराव कर तोड़फोड़ की। उन्होंने मिर्जापुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। बवाल की सूचना पर एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम प्रशासन महेन्द्र राय, एसडीएम राजा गणपति आर के साथ करछना, घूरपुर, नैनी, बारा, लालापुर, औद्योगिक थाने की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। उग्र छात्रों ने आरोपी छात्रों को कॉलेज से निलंबित करने, मृतक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने तथा हमलावरों की गिरफ्तारी आदि की मांग की। एसपी यमुनापार के साथ एडीएम प्रशासन ने छात्रों को मांग पूरी कराने का भरोसा दिलाकर शांत कराया। इस दौरान हाईवे पर घंटों यातायात बाधित रहा।