फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shamfire kept fake bombs, wrote- Shaka

सिरफिरे ने रखा फर्जी बम, लिखा-आ गया है शाका

Thu, 22 Jun 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 22 Jun 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shamfire kept fake bombs, wrote- Shaka
बम - फोटो : demo
किसी सिरफिरे ने बुधवार को सिविल लाइंस इलाके में कार शोरूम के बाहर सड़क पर फर्जी डिब्बा बम रखकर खलबली मचा दी। लोगों से खबर पाकर पुलिस पहुंची तो डिब्बे को चेक किया। उसमें बम की बजाय तार, बैटरी समेत कुछ वस्तुएं और तीन पेज का पत्र था। फर्जी बम रखने वाले सिरफिरे ने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए भ्रष्ट नेताओं पर गुस्सा जताया और लिखा है कि ऐसे लोगों के लिए तूफान बनकर आ गया है वह यानी श्याम शाका।
विज्ञापन


बुधवार दिन में करीब 11.30 बजे का वाकया है। सरदार पटेल मार्ग पर खरबंदा मार्केट के पास कार शोरूम के सामने राहगीरों ने जूते का डिब्बा देखा जिसमें तार, बैट्री, बोर्ड समेत ऐसी वस्तुएं थी जिससे बम होने की आशंका से लोग घबरा गए। भीड़ लग गई। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस भी पहुंची। सिविल लाइंस पुलिस ने डिब्बे की जांच की तो साफ हो गया कि किसी ने बम का भय पैदा करने के लिए ऐसा किया। डिब्बे में पुलिस को तीन पेज का एक पत्र भी रख मिला।
विज्ञापन


उसमें लिखा था-पीएम मोदी जी, सादर प्रणाम। मैं आपके पुत्र के सामान हूं। आप बहुत अच्छे और ईमानदार नेता हैं। आपने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। हमारी दुश्मनी आपसे नहीं बल्कि उन भ्रष्ट नेताओं तथा अफसरों से है गरीब और बेबस लोगों को जाल में फंसाकर गलत काम कराते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज उनका बाप आ गया है। कुछ नेता तथा अफसर ऐसे हैं जो लाचार लोगों को पकड़कर उनकी बहन-बेटियों से धंधा कराते हैं। उनके लिए मैं अब काल बनकर आ गया हूं। आज से श्याम शाका बन गया है। एक आंधी इलाहाबाद में आ गई जिसे अब संसार की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के दुश्मनों अब सावधान हो जाओ, शाका आ गया है। इस डिब्बे में जो भी है यह सिर्फ ट्रेलर है। नैनी जेल में कैदी बंद रहते हैं। उनका कोई पैरवी करने वाला नहीं है। दुबारा कह रहा हूं कि अब इस तूफान को कोई नहीं रोक सकता है। हम दिलजले हैं। दुनिया को जलाकर राख कर देंगे। शाका शाका। पुलिस का मानना है कि यह कोई ऐसा शख्स है जो जेल से जुड़ा है तभी पत्र में जेल का जिक्र किया है। पुलिस ने आसपास की दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की है ताकि सिरफिरे का पता चल सके। पिछले साल किसी सिरफिरे ने छह स्थानों पर ऐसे ही फर्जी बम और धमकी भरे पत्र रखकर खलबली मचा रखी थी लेकिन वह अब तक नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed