फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Searching in the surrounding localities murderer

आसपास के मुहल्लों में खोजे जा रहे हैं कातिल

Mon, 26 Oct 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Searching in the surrounding localities murderer
इलाहाबाद। मोहत्सिमगंज की गली में शुक्रवार रात बाइस साल के फैसल की गोली मारकर हत्या करने वाले चार युवकों के बारे में पुलिस तीसरे रोज भी कुछ पता नहीं लगा सकी। उन अज्ञात कातिलों की तलाश में पुलिस तथा क्राइम ब्रांच के लोग मोहत्सिमगंज के अलावा आसपास के कई मुहल्लों में भटक रही है।
विज्ञापन


पुलिस घटना में इस्तेमाल दो बाइक और कातिलों के हुलिए के आधार पर खोजबीन में जुटी है मगर अब तक कोई सुराग नहीं हासिल हो सका। इस बीच पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने भी रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना और कातिलों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
विज्ञापन


फैसल को शुक्रवार रात करीब नौ बजे मोहत्सिमगंज में घर से निकलने के कुछ ही मिनट बाद सीने पर गोली मार दी गई थी। वह दोस्तों कुद्दूस और अजीमुद्दीन के साथ जा रहा था तभी दो बाइक सवार चार युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। एक युवक ने पिस्टल निकालकर फैसल पर फायर कर दिया। फिर वे भाग गए। दोस्तों के बयान और उनसे मिले हुलिए की जानकारी के आधार पर पुलिस अपाचे और पैशन बाइक पर चलने वाले चार युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस घटनास्थल के पास एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी लेकिन उसमें कुछ खास नहीं नजर आया। फैसल के दोस्तों ने बताया कि युवक नीली, सफेद और हरे रंग की टी-शर्ट पहने थे। घटना के बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच के जवान शहरारा बाग, साऊथ मलाका, बाई का बाग समेत आसपास के कई मुहल्लों में लोगों से मिलकर अपाचे और पैशन बाइक चलाने वाले युवकों और उनकी गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।


रविवार को पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने मोहत्सिमगंज में फैसल के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा। उन्हें भरोसा दिया कि पुलिस कातिलों को जल्द पकड़ लेगी। उनके खिलाफ एनएसए भी लगाया जाएगा। घटना की सीआईडी से जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed