{"_id":"581e3e3a4f1c1b8c3c4367c2","slug":"scorched-by-sisters-scream-dhlaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी बहनों की चीख ने दहलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी बहनों की चीख ने दहलाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवती को खींचा, एसिड अटैक की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरिया में तेजाब हमले में झुलसी तीनों चचेरी बहनों को एसआरएन अस्पताल लाकर बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। तेजाब से राधा का चेहरा, सीना, गर्दन और पैर, रेखा का चेहरा और दाहिना हाथ झुलस गया। सबसे छोटी इंटर की छात्रा श्रेया के चेहरे पर भी तेजाब के छींटे पड़े हैं। अस्पताल में वे तीनों जलन से चीख रही थीं। उनकी चीखें सुन वहां मौजूद सभी लोग दहल गए। उन तीनों की मां फोटो देवी और सुनीता मिश्रा संभालने में जुटी रहीं।
पुलिस जांच कर रही है कि रामगढ़ कोठारी गांव में चचेरी बहनों पर तेजाब फेंकने की घिनौनी हरकत करने वाले अपराधी कौन हैं। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं हालांकि पुलिस मान रही है कि कुछ न कुछ जानकारी तो परिजनों को जरूर होगी। आशंका है कि इनमें से किसी लड़की ने किसी लड़के को कभी डपटा होगा या दोस्ती से इनकार किया होगा, जिसके बाद बौखलाहट में उस लड़के ने साथी संग आकर तेजाब हमले की सनसनीखेज वारदात की। इनमें राधा का इसी साल जुलाई में ब्याह हुआ है। वह कुछ समय पहले मायके आई है। कहा गया कि हमला रेखा पर हुआ पर बाकी दोनों बहनें भी चपेट में आ गईं। अब पुलिस के सामने हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की चुनौती है। थानाध्यक्ष अश्विनी भदौरिया ने बताया कि 100 नंबर पर परिजनों ने सूचना दी जिसके बाद कंट्रोल रूम से खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
रोज हो रही महिलाओं से छिनैती और आरजे निधि से छेड़खानी से मची हलचल के बीच बहरिया में तीन चचेरी बहनों पर तेजाब हमले ने पुलिस अफसरों को सकते में डाल दिया है। इलाहाबाद अचानक महिलाओं पर हिंसा के मामले में देश भर में सुर्खियों में आ गया है। आरजे से छेड़खानी की घटना पर शनिवार दिन में ही डीजीपी जावीद अहमद ने इलाहाबाद पुलिस को तेजी से कार्रवाई तथा शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद चौतरफा सघन चेकिंग अभियान चला। ऐसे में देर शाम बहरिया में तीन बहनों पर तेजाब हमले ने खलबली मचा दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद आईज जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार ने मौके पर जाकर पुलिस कार्रवाई में तेजी लाई।