फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School students have taken the bike rider Hector

स्कूल से छात्रा को उठा ले गए बाइक सवार बदमाश

Fri, 09 Oct 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में कालिंदीपुरम कॉलोनी स्थित एक प्राथमिक स्कूल के बाहर से बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाश छात्रा और उसके छोटे भाई को उठा ले गए। दोनों को जंगल में ले जाकर बदमाशों ने आंख में पट्टी और मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारा पीटा। स्कूल से भाई-बहन के गायब होने की सूचना पाकर धूमनगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने जंगल में घेरा बंदी की तो कुछ देर बाद बदमाश भाई-बहन को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


कांशीराम आवास योजना स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली बारह वर्षीय छात्रा शबाना(नाम काल्पनिक) लंच में स्कूल से बाहर निकली। स्कूल से कुछ कदम की दूरी पर जाने के बाद एक बाइक पर दो बदमाश आए और छात्रा को जबरन अपने साथ घसीटकर ले जाने लगे। बहन को बदमाशों को ले जाते देख छोटा भाई दौड़ा तो बदमाश उसे भी उठा ले गए। दो बच्चों के स्कूल से गायब होने के बाद खलबली मच गई। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग और बच्ची की भागकर स्कूल पहुंची। खबर पाकर धूमनगंज पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस परिवार वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी। तभी बच्ची वापस आ गई। उसने जो कहानी बताई, सुनकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। बच्ची ने बताया कि उसे बाइक सवार बदमाश उठाकर ले गए थे। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर आंखें में पट्टी बांध दी थी। ताकि शोर न मचा सकें। कुछ देर बाद मारपीट कर जंगल में छोड़ दिया। दोनों बच्चों के सकुशल लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इलाके के पार्षद चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद करना बेकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को खुद सजग रहने की जरुरत है। उप्र समाचार विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भोला अवस्थी ने कहा कि लोग बदमाश से ज्यादा पुलिस से डरते है। वहीं पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी कि बच्ची वापस आ गई तो अब क्यों परेशान हो। हालांकि इंस्पेक्टर धूमनगंज महेंद्र सिंह देव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed