फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sand contractor shot dead in the head, seriously

बालू ठेकेदारों ने युवक को मारी सिर में गोली, गंभीर

Sat, 03 Nov 2018 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 03 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sand contractor shot dead in the head, seriously
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
जसरा बाजार के समीप स्थित कालिका का पुरवा गांव में शुक्रवार की रात बालू ठेकेदारों ने एक युवक के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी जसरा ले जाया गया, वहां से उसे एसआरएन हास्पिटल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी स्वर्गीय अश्विनी कुमार पाठक के तीन बेटे हैं। दो बड़े बेटे अनिल पाठक व दिलीप पाठक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सबसे छोटा बेटा विनीत पाठक (25) गांव में रहकर खेती किसानी करता है। विनीत पाठक ने अपने बहनोई सतीश कुमार मिश्रा निवासी असवां, बारा के साथ मिलकर जसरा के कालिका का पुरवा में प्लाट खरीद रखा है। सतीश कुमार का घर बन चुका है। विनीत पाठक कालिका पूरा वाले प्लाट में मकान बनवा रहा है। उसने बुधवार की रात में ट्रैक्टर से बालू मंगाया था। रात में नौ बजे उसके प्लाट पर बालू उतारा गया। उसके बाद दो बाइक से छह लोग आए।
विज्ञापन


वहां पैसे को लेकर कुछ विवाद हो गया। उसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उसे थप्पड़ मारने की कोशिश की, जब वह पीछे गया, तभी बगल में खड़े दूसरे युवक ने तमंचा निकाला और सिर पर सटाकर फायर कर दिया। गोली लगते ही विनीत चीखते हुए वहीं गिर गया। हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस उसे जसरा सीएचसी ले गई, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विनीत का मोबाइल लेकर आखिरी काल करने वाले युवक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के काटी गांव के सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दंपत्ति व एक युवती घायल हो गई। क्षेत्र के पटेल नगर निवाी बृजेंद्र वर्मा अप्पे चालक है। शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी गायत्री वर्मा, साली स्वाती वर्मा व बेटे शिवा को लेकर मामा भांजा तालाब का मेला देखने जा रहा था। घायलों को सीएचसी जसरा ले जाया गया। जहां स्वाती की हालत नाजुक बताते हुए शहर के लिए रेफर कर दिया।
..............................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed