{"_id":"5890e2234f1c1b0b13e815b0","slug":"salesman-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में खोज रहे शूटर को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज में खोज रहे शूटर को
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममफोर्डगंज के फव्वारा चौराहे पर सोमवार शाम शराब की दुकान के सेल्समैन नागेंद्र सिंह को गोली मारने वाले शूटर का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास पूछताछ के बाद बगल के एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने का फैसला किया ताकि बदमाश का हुलिया दिख सके।
फव्वारा चौराहा स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन नागेंद्र सिंह ने सोमवार शाम मुफ्त में बोतल देने से इनकार किया तो बदमाश ने फायर कर दिया था। गोली नागेंद्र के सीने में धंसी हालांकि उसकी जान बच गई। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाश को वह नहीं जानता। मगर उसके पहले भी कई बार ऐसे ही मुफ्त में शराब लेने आए लोगों ने अन्नू पांडेय का नाम लिया था। घटना की जांच कर रहे उपनिरीक्षक रजवल नागर ने बताया कि शराब की दुकान में कैमरे नहीं लगे थे। बगल में एटीएम बूथ में सीसीटीवी कैमरा है। बुधवार को उसकी सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी जिसमें शायद शूटर का हुलिया दिखे।