फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sabji seized during the polythene , Hungama

खुल्दाबाद में पॉलीथिन जब्त करने के दौरान, हंगामा

Fri, 22 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

खुल्दाबाद इलाके में बृहस्पतिवार शाम पॉलीथिन के खिलाफ छापेमारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के सिपाही ने दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए व्यापारी सड़क पर आ गए। दुकानदारों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन

पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगने के बाद से नगर निगम की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बृहस्पतिवार शाम को शहर मिशन के प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी, के अलावा डीपी सिंह, अश्वनी कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजा बाबू त्रिपाठी के अलावा खुल्दाबाद थाने के एसआई एसके चौरसिया, मैनुद्दीन बेग के साथ खुल्दाबाद चौराहे से सब्जी मंडी तक छापेमारी की। छापेमारी से दुकानदारों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन

कई दुकानदारों के यहां पॉलीथिन पाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध किया तो सिपाही ने एक दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद कारोबारी भड़क गए और नगर निगम की टीम का विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस फोर्स बुला ली गई। किसी तरह हंगामा कर रहे कारोबारियों को शांत कराया गया। इस दौरान 44 हजार सात सौ रुपये जुर्माना वसूला गया और ढाई कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed