फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rural electric havoc , killing seven

गांवों में बिजली का कहर, सात की मौत

Sat, 25 Jul 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
बारा/ नारीबारी/ सैदाबाद/ फूलपुर/ मेजा/जगतपुर (ब्यूरो)। शुक्रवार का दिन जनपद के गांवों के लिए काला दिन साबित हुआ। बिजली गिरने से गांवों में कोहराम मच गया। इस घटना ने सात लोगों की जहां जान ले ली, वहीं दस से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये। इसमें बारा तहसील के खेतों में धान की रोपाई करते समय घटी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।  इसी प्रकार हंडिया थाना क्षेत्र के गनेशीपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। फूलपुर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर भी शुक्रवार शाम बिजली गिरने से एक युवक और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसी क्रम में मेजा के छतवा गांव में भी बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं हंडिया थाना क्षेत्र के अन्धवां रसूलपुर गांव में भी एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक बजे बारा थाना क्षेत्र के कु ड़ी, सीध टिकट, रूम और सोनवरषा गांव में कुदरत का कहर ऐसा बरपा कि थोड़ी ही देर में पूरा वातावरण लोगों की चीख पुकार से गूंजने लगा। बारा के कुड़ी गांव में लोग अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। गांव की विमला देवी (35) पत्नी भक्तराज, वर्षा देवी (18) पुत्री दयाराम, मनीषा गुप्ता पुत्री दर्शनलाल, सोनी पत्नी अजय (28), मिर्चाईलाल पुत्र इंद्रलाल (20), आशा देवी पत्नी अमृतलाल 25 वर्ष खेतों में रोपाई में लगे हुए थे। तभी आसमान में अचानक तेज कड़कड़ाहट की आवाज के साथ आकाशीय बिजली खेतों में गिरी जिसकी चपेट में आकर विमला देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये। इसी तरह पड़ोस के गांव सीध टिकट के पंडित का पूरा गांव में भी जब लोग खेतों में धान की रोपाई में लगे हुए थे तभी आकाशीय बिजली की घटना में गांव के विपिन यादव पुत्र शिव बहादुर (12) , रेखा यादव पत्नी शिव बहादुर (32), श्याम बिहारी पुत्र राजधर (28), आशा देवी पत्नी श्याम बिहारी (25) सभी बुरी तरह झुलस कर तड़पने लगे। इस घटना की जानकारी से गांव में कोहराम मच गया। इसी तरह रूम गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हरिशंकर सिंह यादव पुत्र सरयू प्रसाद (30) की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं पास के ही ओढ़गी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गये। जिन्हें इलाज के लिए शहर भेजा गया है।
विज्ञापन


पड़ोस के सोनवरषा गांव में भी बिजली गिरी लेकिन अच्छी बात यह रही कि बिजली से कोई हताहत नहीं हुआ। किसी पर गिरने के बजाय गांव के भौरे प्रसाद सिंह के पंपिंगसेट पर गिरी। इस घटना में पानी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी होते ही गांवों में कोहराम मच गया। चारों ओर वातावरण चीख पुकार में बदल गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम बारा सुशीला अग्रवाल, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार सहित बारा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और घायलों को जसरा और जारी के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां कुछ घायलों की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  इस बाबत एसडीएम बारा सुशीला अग्रवाल ने बताया कि इन दर्दनाक घटनाओं में मरने वाले लोगों के परिजनों को शासन की ओर से घोषित मुआवजा और गंभीर रूप से घायलों को भी इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी।

हंडिया थाना अंतर्गत गनेशीपुर गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सरोज तिवारी (35) पत्नी हृदय शंकर तिवारी दोपहर घर में घरेलू काम कर रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ घर के पास बिजली गिरी। जिससे झुलस कर सरोज की मौत हो गई। इस घटना से क्षण भर में पुत्र आकाश (12) व आन्नद (8) के सिर से मां का साया उठ गया। पति ड्राईवरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन व उपजिलाधिकारी हंडिया को नहीं है।

 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर देवली गांव के रहने वाले देवराज 28 पुत्र कल्लूराम यादव शुक्रवार शाम करीब तीन बजे खेत में बाजरे की बुआई करने के लिए टैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी बीच अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के बाद बिजली गिर गई। चपेट में आने से मौके पर ही देवराज की दर्दनाक मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से मृत देवराज खेती किसानी कर परिवार का पेट पालता था। उसके तीन बेटियां क्रमश: गुड़िया 5, रानी 3 व गुंजन सात माह की है। पत्नी श्रीमती केशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं बेटी गुड़िया वा रानी तथा मां बाप भी रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी होने पर कानूनगो मोईन अहमद मौके पर पहुंचे और मौक ा मुआयना करने के बाद दैवी आपदा राहत कोष से चार लाख रूपए मुआवजा शीघ्र ही दिए जाने की बात कही।  इसी प्रकार आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना क्षेत्र के आराकला गांव में हुई यहां भी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अंगना देवी 33 पत्नी अनिल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पुलिस और तहसील प्रशासन हंडिया की ओर से पहुंचे राजस्व कर्मियों ने चार लाख रूपए की राहत राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में मेजा के छतवा गांव में बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। गांव का बबुंदर निषाद (49) घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बिजली गिरी तो बबुंदर निषाद चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर पाकर मौके पर बदहवास हालात में पहुंची पत्नी पानकुमारी का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम नारायण मिश्र के साथ नायब तहसीलदार और कानूनगो भी पहुंच गए। लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों को दैवी आपदा के तहत पांच लाख रुपया दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दिलाई जाएंगी। 

हंडिया थाना क्षेत्र के  अन्धवां रसूलपुर निवासी तुलसीराम पाल का छोटा बेटा आकाश क ुमार  (16) स्थानीय विद्यालय में दसवीं का छात्र था। दोपहर में आकाश और पड़ोसी श्रीपाल (24) अपने अपने मवेशियों को लेकर बाग की तरफ  चराने निकले थेे। अचानक बारिस आ जाने से दोनों आम के पेड़ के नीचे बैठ गये । इसी बीच पेड़ से टकराती हुई  बिजली नीचे बैठे दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह झुलसे श्रीपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।


सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गये । घायल श्रीपाल को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । आकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।   वह दो भाईयों में छोटा था । घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अश्वनी कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गये तथा मृतक परिजन को शासन द्वारा दी जाने वाली दैवी आपदा सहायता को मुहैया कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed