{"_id":"5779738b4f1c1b090c7fa112","slug":"ruckus-on-the-doubt-of-sex-racket-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में सेक्स रैकेट के शक पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में सेक्स रैकेट के शक पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
बाई का बाग स्थित होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज इलाके स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलने के शक पर रविवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित भीड़ होटल का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रही थी। लोगों का आरोप था कि होटल मालिक सेक्स रैकेट चलवाता है। जिससे माहौल खराब हो रहा है। पुलिस भी मोटी कमाई के चक्कर में चुप रहती है। सूचना पाकर कीडगंज एसओ मौके पर पहुंचे।
एसओ उदयवीर सिंह ने भीड़ को समझाबुझाकर स्थिति संभाली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई। होटल के एक कमरे में करेली का एक दुकानदार और वहीं एक लड़की मिली। बगल के कमरे से भी एक लड़की मिली। पुलिस होटल मालिक समेत तीनों को पकड़कर थाने ले गई। जांच में पाया गया कि इनकी होटल के आगंतुक रजिस्टर में कोई लिखा-पढ़ी नहीं है। पुलिस ने होटल के गेट पर ताला लगवा दिया। युवतियों के घरवालों को थाने पर बुलवाया गया। घरवाले रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने दोनों को घरवालों के साथ भेज दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि होटल के बाहर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। मोहल्ले के लोग होटल में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया।