फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Robber arrested , mobile , recovered Rs

लुटेरा धराया, मोबाइल, रुपये बरामद

Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Robber arrested , mobile , recovered Rs
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जीआरपी ने मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक के स्थित मजार के पास से शातिर लुटेरे को पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ में हाल के दिनों हुई लूट की चार घटनाओं का खुलासा हुआ है। लुटेरे के पास से लूट के दो मोबाइल, लगभग पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की एक शातिर बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद है। वह अपने साथियों को इंतजार कर रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने एसआई रामकेश वर्मा सिपाही अतुल सिंह, शत्रुघभन पांडे, ब्रजेश गौतम, भूप सिंह, रियाजुल के साथ घेरेबंदी कर दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश बादशाह उर्फ रियाज अहमद खुल्दाबाद के चकिया नई आबादी का रहने वाला है।

विज्ञापन

 

पूछताछ में उसने हाल के दिनों में गैंगमैन विंध्यावासिनी व अनिल से हुई लूट, रेलवे के ही मनोज कुमार श्रीवास्तव से हुई लूट, तीन दिन पहले रेलवेकर्मी को लहूलुहान कर लूट की घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में बादशाह ने बातया कि उसके गैंग का सरगना रफात निवासी राजरूपपुर है। इस गैंग में शादाब और शफाक भी हैं। वे चारों मिलकर रेलवे स्टेशन के आसपास लूट की घटना को अंजाम देते हैं। बादशाह के खिलाफ खुल्दाबाद में गैंगेस्टर समेत आधा दर्जन मुकदमा दर्ज हैं। जबकि रफात और शफाक के खिलाफ भी खुल्दाबाद में कई मुकदमे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बादशाह के साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed