फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Riotard Dorga's son dies in suspicious condition

रिटायर्ड दरोगा के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
Riotard Dorga's son dies in suspicious condition
मौत - फोटो : file
लाक्षागृह गांव में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा छोटेलाल के पुत्र राजीव (37) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में घर के भीतर मौत हो गई। पिता समेत परिजनों ने कहा कि उसने फांसी लगा ली थी जबकि पत्नी ने आरोप लगाया कि संपत्ति के चक्कर में जेठ ने गला घोंटकर मार डाला है। खबर पाकर वहां पहुंची पुलिस को भी मौके के निरीक्षण के बाद घटना पर संदेह हुआ। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर शव को सीलकर चीरघर भेज दिया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड दरोगा छोटेलाल के दो बेटों में राजीव छोटा था। बड़ा भाई संजय है। बुधवार रात घर के भीतर राजीव की मौत की खबर 100 नंबर पर दी गई तो पुलिस पहुंची। पुलिस को पिता छोटेलाल ने बताया कि राजीव ने पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। उन लोगों ने उतारा मगर उसकी मौत हो चुकी थी। मगर पुलिस को कमरे में रस्सी नहीं मिली। गले में कसाव का निशान था लेकिन पंखे से फांसी लगाने का कोई परिस्थिति वहां नहीं दिख रही थी। आमतौर पर फांसी लगाने वाले दरवाजा बंद कर लेते हैं लेकिन ऐसा भी नहीं था। पत्नी हेमलता और खबर पाकर आए उसके भाई नीरज ने कहा कि राजीव को मारा गया है।
विज्ञापन


बड़े भाई संजय ने उसे शराब में जहर दिया साथ ही गला भी घोंट दिया। मौके पर जांच के बाद हंडिया थाने के एसएसआई हरिनाथ भारतीय ने भी कहा कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। इसी वजह से बड़े भाई संजय को हिरासत में लिया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आ जाएगा। देर रात तक मृतक के ससुराल वाले थाने में जमा रहे। पत्नी हेमलता रोती-कलपती रही। उसके दो बच्चे हैं। सात साल की बेटी शालू और चार साल का पुत्र निखिल। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed