{"_id":"53bd75b42f390eb28f77c9296db74969","slug":"returning-home-from-college-student-trying-to-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी। थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शनिवार की दोपहर घर से लौटते वक्त एक छात्रा को अगवा करने कोशिश की गई। छात्रा के शोर मचाने पर अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। अपहरणकर्ता गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मामले की शिकायत पुलिस से भी गई है। घटना से छात्रा बुरी तरह डरी हुई थी।
थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव की रहने वाली किशोरी ग्यारहवीं की छात्रा है। रोज की तरह शनिवार की दोपहर तकरीबन दो बजे वह स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। गांव के मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक से तीन युवक उसके पास पहुंचे तथा छात्रा को दबोच लिया। युवकों ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाने की भी कोशिश की। तभी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास मौजूद ग्रामीण किशोरी की ओर बढ़े।
इस पर अपहरणकर्ता छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। पुलिस ने किशोरी से भी पूछताछ की। किशोरी के मुताबिक तीन युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़े हुए हैं। आते-जाते उसे परेशान करते रहे हैं। आरोपी सभी युवक हबीबपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घटना से छात्रा बुरी तरह डरी हुई थी। मौके पर ग्रामीण भी जुट गए थे।