फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Restaurant operators killed in the incident , fellow wounded

हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की मौत, साथी घायल

Sun, 03 May 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 03 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। यमुनापार के बारा इलाके में डिहवा गन्ने गांव में शनिवार भोर में तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। कार चालक रेस्टोरेंट संचालक राज कुमार सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगल में बैठे उनका साथी धर्मेंद्र कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हैं। बारा पुलिस ने घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की खबर राजकुमार के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बारा के गौहानी गांव के कामेश्वर सिंह एक कॉलेज के प्रबंधक के साथ गांव के बड़े काश्तकार हैं। उनका इकलौता बेटा राजकुमार सिंह गांव के इलाहाबाद-रींवा राजमार्ग पर रेस्टोरेंट चलाता था। राजकुमार सिंह शुक्रवार रात अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही धर्मेंद्र कुमार के साथ स्विफ्ट कार से शंकरगढ़ के जोरवर गांव गए थे। भोर में लगभग चार बजे दोनों लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन


घर से लगभग दो किमी पहले डिहवा गन्ने गांव के पास इलाहाबाद से रींवा की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में सामने से टक्कर मार दी। कार चला रहे राजकुमार सिंह की मौत हो गई। आसपास के लोग पहुंचे तो धर्मेंद्र कुमार खून से लथपथ पड़े। उनकी सांस चल रही थी। राजकुमार के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी सीमा और दोनों बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed