{"_id":"58b72b6a4f1c1ba569830766","slug":"refusal-to-marry-the-young-woman-thrown-from-the-roof-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार पर युवती को छत से फेंक मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इनकार पर युवती को छत से फेंक मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अटाला इलाके में बुधवार सुबह अपने बेटे के साथ शादी से इनकार पर भड़की महिला ने 18 साल की निकहत परवीन को तीसरे मंजिल की छत से फेंक दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवती ने कुछ घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि कबाड़ व्यापारी और उसकी पत्नी बार-बार उनकी बेटी पर दबाव बना रहे थे कि वह उनके पुत्र से निकाह कर ले। लड़की ने मना किया तो उसे मार डाला। तब से आरोपी महिला बेटे और पति समेत फरार है। पुलिस जांच कर रही है।
अटाला में रहने वाले फल विक्रेता नौशाद उर्फ लड्डू की तीन बेटियों में निकहत दूसरे नंबर पर थी। उसने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। सबसे बड़ी बेटी नुसरत है जबकि छोटी मुस्कान कक्षा दो में पढ़ रही है। इकलौता पुत्र शहनवाज कक्षा चार में है। पिता लड्डू ने पुलिस को बताया कि उनके घर से कुछ दूर पर रहने वाले कबाड़ कारोबारी मुन्ना का 22 वर्षीय पुत्र आदिल करीब तीन साल से उनकी बेटी निकहत के पीछे पड़ा था। मगर निकहत उससे दूरी बनाए रखती थी। तब भी वह उसे परेशान करता रहा। इधर लंबे समय से उनके बीच कोई बात नहीं हुई। मंगलवार रात करीब दस बजे आदिल की मां जौहरा ने घर आकर निकहत और उसकी मां शबनम पर फिर शादी का दबाव डाला। कहा कि लड़की के फेर में आदिल छत से कूदा, जिससे उसका पैर टूट गया। फिर वह धमकियां देते हुए चली गई।
बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आदिल के साथ उसकी मां जौहरा फिर आ गई। लड़के को नीचे छोड़ जौहरा ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में जाकर निकहत से कहा कि वह उसके बेटे से ब्याह कर ले वरना सही नहीं होगा। निकहत ने मना किया और नाश्ते की प्लेट उठाकर छत की ओर चली गई। पीछे से जौहरा भी उसे बुरा-भला कहते छत पर गई। कुछ ही सेकंड बाद महिला छत से उतरकर तेज रफ्तार में जाने लगी तो निकहत की बड़ी बहन नुसरत को शक हुआ।
विज्ञापन
वह छत पर पहुंची तो निकहत नहीं दिखी। बाहर शोर सुनकर उसने झांका तो बहन नीचे गली में पड़ी थी। वहां भीड़ लगी थी। नुसरत ने भी बदहवासी में नीचे उतरी और भाग रही जौहरा के बाल पकड़े लेकिन वह रुकी नहीं। उसके बालों का गुच्छा नुसरत के हाथ में रह गया। उधर, छत से फेंकी गई निकहत के चेहरे और सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। उसे उठाकर पहले कॉल्विन फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब तीन बजे उसकी सांस थम गई। इस बीच खुल्दाबाद थाने की पुलिस के साथ सीओ रुपेश सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल जाकर परिजनों से बात की। घटना के बाद आरोपी महिला समेत उसका परिवार भी फरार हो गया है।
‘आरोप है कि विवाह से मना करने पर लड़की को तीसरे मंजिल की छत से फेंका गया। बड़ी बहन का कहना है कि एक महिला ने उसे उठाकर फेंका। हालांकि पर्याप्त ऊंची रेलिंग के चलते ऐसा संभव नहीं दिखता। फिलहाल तहरीर लेकर जांच की जा रही है कि यह कत्ल है या लड़की खुद कूद गई थी।’
-रूपेश सिंह, सीओ प्रथम