फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rape in allahabad

युवक ने अपनी ताई के साथ किया रेप

Wed, 18 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 18 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape in allahabad
मऊआइमा इलाके में एक युवक पर अपनी ताई के साथ बलात्कार का संगीन आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर उसे अकेला पाकर भतीजे ने उसके साथ रेप किया और विरोध पर धमकी दी। बुधवार को उसने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छापा मारा लेकिन आरोपी युवक पकड़ में नहीं आ सका। देर शाम तक थाने में ही दोनों पक्षों के बीच सुलह करने का प्रयास किया जाता रहा।
विज्ञापन


40 साल की इस महिला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर वह घर में अकेली थी। तभी उसके 22 वर्षीय भतीजे ने उसे दबोच लिया और धमकी देकर मनमानी की। कुछ देर बाद पति बाजार से लौटा तो महिला ने उसे भतीजे की करतूत बताई। पति ने अपने छोटे भाई को इस बारे में बताया। पांच रोज से दोनों भाइयों के बीच समझौते की कोशिश चल रही थी। मगर बात नहीं बनी। बुधवार को आरोपी युवक की ताई ने थाने जाकर लिखित शिकायत कर दी।
विज्ञापन


 पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए घर पर छापा मारा लेकिन दुराचार का आरोपी भतीजा फरार हो गया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी युवक के माता पिता को भी हिरासत में ले लिया। दोनों भाइयों के परिवार के बीच सुलह का प्रयास होता रहा। पुलिस के मुताबिक अगर समझौता नहीं होता तो आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed