{"_id":"416739252d8c5e2b0de7608d755604a7","slug":"rape-and-murder-of-people-unhappy-with-the-police-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप और कत्ल से खफा लोगों का थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप और कत्ल से खफा लोगों का थाने में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार रात हंडिया इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा की रेप और हत्या के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और इलाके के लोगों में नाराजगी है। सोमवार को लाश रख कर चक्काजाम के दूसरे रोज मंगलवार को परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने हंडिया थाने पहुंचकर आक्रोश जताया। पुलिस ने भरोसा दिया कि कुछ और सुबूत जुटाकर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
15 साल की छात्रा कमला (नाम काल्पनिक) शुक्रवार रात अपने चाचा के घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के बाद लापता हो गई थी। शनिवार रात चचेरे भाई ने घर से दूर झाड़ी में उसकी लाश देखी तो शोर मचाया। शक है कि रेप के बाद कमला की हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह लोगों ने कमला की लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस को भी दौडा लिया था। अफसरों ने कातिलों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को मनाया था। पुलिस ने यह भी बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर एक युवक को पकडा गया है।
तब तो ग्रामीण शांत होकर चले गए लेकिन मंगलवार दोपहर फिर परिजनों के साथ सौ से ज्यादा लोग थाने पहुंच गए। परिवार के लोगों ने कहा कि पुलिस ने एक लड़के को पकड़ा है तो फिर अभी तक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इस बात पर भी लोगों ने गुस्सा जताया कि पुलिस ने सिर्फ कत्ल का मुकदमा लिखा और रेप की बात गायब कर दी। लोगों ने नारेबाजी की तो इंस्पेक्टर एमएस देव ने उन्हें बताया कि कुछ और सुबूत जुटाए जा रहे हैं। अभी ऐसे सुबूत नहीं मिले की गिरफ्तारी कर ली जाए। और रही रेप की बात तो जांच के दौरान यह बात भी मुकदमे में शामिल हो जाएगी। इंस्पेक्टर के समझाने पर घंटे भर बाद लोग थाने से लौटे।