फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rainbow pills at the witness's house of Raju Pal murder

राजू पाल हत्याकांड के गवाह के घर पर बरसाईं गोलियां

Sat, 07 Oct 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rainbow pills at the witness's house of Raju Pal murder
firing in marriage
राजू पाल हत्याकांड की गवाह रुखसाना के घर पर कुछ लोगों ने शुक्रवार की शाम गोलियां चलाईं। उसके घर के अगले और पिछले दोनों हिस्सों में फायरिंग की गई। जवाब में रुखसाना पक्ष की ओर से भी गोलियां चलीं तो हमलावर भाग निकले। डर से सहमी रुखसाना ने तत्काल पुलिस को फोन इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर रुखसाना की ओर से तहरीर लेकर छह लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


करेलाबाग की रहने वाली रुखसाना राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाहों में से एक है। इस हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद, भाई अशरफ भी नामजद हैं। मामले की सीबीआई जांच कर रही है। शुक्रवार की शाम तीन मोटरसाइकिल पर करीब छह लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर रुखसाना को जान से मार देने की बात कहते रहे। अचानक हुए हमले से रुखसाना के घरवाले हड़बड़ा गए। घर में रखी लाइसेंसी राइफल से मोर्चा संभाल लिया। जवाबी फायरिंग हुई तो हमलावर पीछे हटने लगे। इसी बीच रुखसाना ने एसओ करेली को फोन कर दिया। जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर भाग निकले थे।
विज्ञापन


रुखसाना के दरवाजे पर कारतूस का एक खोखा मिला है। घर के पिछले हिस्से में भी दो गोलियों के निशान मिले हैं। रुखसाना ने पुलिस को बताया कि उसे लगातार धमकाया जा रहा कि अगर उसने गवाही दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इससे पहले भी उस पर हमला हो चुका है। 2007 में उसके पति का अपहरण भी हो चुका है। उसने कई रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। आज भी दिन में कुछ लोगों ने उसे धमकाया था। रुखसाना राजू पाल के साथ उसी गाड़ी में बैठी थी, जिसमें हमला हुआ था। रुखसाना को भी हमले में गोली लगी थी। इंस्पेक्टर करेली विजय सिंह ने बताया कि मुबारक, शराफत, रियासत, मकबूल, मकसूद, इशरत उर्फ गुड्डू (सभी निवासी बख्शी मोड़, करेली) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed