फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   raging

रैगिंग की वजह से अवसाद में पहुंचा विवि का छात्र

Wed, 16 Mar 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
raging
रैग‌िंग - फोटो : demo
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में नव प्रवेशी छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। शोधछात्र की ओर से परेशान किए जाने और बदसलूकी की वजह से वह अवसाद में पहुंच गया है। एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर पीड़ित छात्र ने शिकायत की है कि यही स्थिति रही तो वह आत्महत्या कर लेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में पीड़ित छात्र बीए द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है। जबकि, शिकायत में उसने खुद को बीए प्रथम वर्ष का छात्र बताया है। विश्वविद्यालय में रैगिंग का यह दूसरा मामला है। पिछले महीने ही महिला हॉस्टल की एक छात्रा ने रैगिंग की शिकायत की थी।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने नौ मार्च को हेल्पलाइन नंबर पर रैगिंग की शिकायत की थी। उसका कहना था कि एक शोधार्थी उसे बेवजह परेशान करता है। अक्सर कमरे में घुस जाता है। बदसलूकी का भी आरोप लगाया है। हेल्पलाइन नंबर पर हुई इस शिकायत की तत्काल जानकारी कुलपति, रजिस्ट्रार तथा विश्वविद्यालय के अन्य अफसरों को दी गई। जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी देकर जवाब मांगा गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला का कहना है कि  शिकायत मिली है। छात्र खुद को बीए प्रथम वर्ष का बता रहा है। जबकि, प्रारंभिक जांच में वह द्वितीय वर्ष का बताया रहा है। आगे जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed