{"_id":"02b3e351127f1abc96d5a16719123301","slug":"prisoners-escaped-by-jumping-out-of-a-moving-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से कूदकर भागा कैदी, सिपाही ताकते रह गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस से कूदकर भागा कैदी, सिपाही ताकते रह गए
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश तस्करी के मामले में मेजा में पकड़े गए दो बंदियों में से एक शुक्रवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र थाने के मुंगारी गांव के पास चलती बस से हथकड़ी समेत कूदकर भाग गया। उसे कचहरी लेकर आ रहे दोनों सिपाही ताकते ही रह गए। सिपाहियों ने बस रुकवाकर उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। सिपाहियों ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में बंदी के खिलाफ अभिरक्षा से भागने और एसओ मेजा आदित्य कुमार सिंह ने सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
मेजा के जेवनिया और शुक्लपुर गांव में बुधवार रात पिकअप वैन में 16 गोवंश के साथ हंडिया के जगुआ गांव के बड़े लाल यादव और खेमलाल को ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों ने धुनाई के बाद दोनों को मेजा थाने की पुलिस को सौंप दिया था। शुक्रवार को दोनों को कचहरी में पेश करने के लिए सिपाही सहदेव सिंह और राजेश श्रीवास्तव बस से रवाना हुआ। बड़े लाल और खेमलाल के हाथ में हथकड़ी लगी थी। सुबह 8.20 बजे बस जैसे ही औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव के पास धीमी हुई तो बड़े लाल उससे कूद गया। सिपाहियों को जब तक होश आता, बस सौ मीटर आगे निकल चुकी थी।
बस को रुकवाने के बाद दोनों सिपाहियों ने बड़े लाल का पीछा किया। वह रेलवे ट्रैक को पार गया तभी एक ट्रेन आ गई। ट्रेन के गुजरने के बाद वह सिपाहियों को नजर नहीं आया। सिपाहियों ने मेजा थाने के एसओ आदित्य कुमार सिंह को खबर दी। मेजा, करछना, नैनी और औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस बड़े लाल की तलाश में जुटी लेकिन वह हाथ नहीं आया। एक सिपाही ने खेमलाल को कचहरी में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लापरवाही मामले में दोनों सिपाहियों पर निलंबन की गाज भी गिर सकती है।