फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pornographic photo of the girl posted on Facebook

फेसबुक पर पोस्ट कर दी छात्रा की अश्लील फोटो

Sat, 11 Nov 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pornographic photo of the girl posted on Facebook
mms - फोटो : सोशल मीड‌िया
 धूमनगंज इलाके में रहने वाली एक छात्रा को फेसबुक फ्रेंड ने खासा परेशान कर दिया। फाफामऊ इलाके में रहने वाले युवक ने छात्रा से पहले तो कुछ समय तक दोस्ती रखी फिर उसे उलजलूल मैसेज भेजकर तंग करने लगा। उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर छात्रा के प्रोफाइल पर अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दी। धमकी दी कि उसे परिवार के लोगों समेत मार डालेगा। शिकायत पर धूमनगंज थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


राजरूपपुर इलाके में रहने वाली इस छात्रा की दोस्ती फेसबुक पर फाफामऊ के पास रहने वाले सचिन से करीब साल भर पहले हुआ। पहले तो कुछ महीने तक सचिन सामान्य ढंग से मैसेज करता रहा। फिर वह जबरदस्ती पर उतर आया। वह छात्रा से कहने लगा कि उससे शादी कर ले वरना समाज में बदनाम कर देगा। तब भी छात्रा राजी नहीं हुई तो आरोप है कि सचिन ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक में उसकी प्रोफाइल पर पोस्ट कर दी। साथ ही धमकाया कि अब भी उसने शादी के लिए हामी नहीं भरी तो धमकाया कि उसे पूरे परिवार समेत खत्म कर देगा। थानाध्यक्ष धूमनगंज नागेश कुमार सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पहले मौखिक शिकायत पर आरोपी सचिन को थाने लाया गया था मगर तब छात्रा की तरफ से सुलह कर ली गई थी। अब दुबारा लिखित शिकायत की गई तो केस लिखकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed