फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police tightened the screws on the outside of the foundation screw met Sohdon

स्कू लों के बाहर मिले शोहदों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Thu, 13 Aug 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 13 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police tightened the screws on the outside of the foundation screw met Sohdon
इलाहाबाद (ब्यूरो)। स्कूलों के बाहर छेड़खानी की नीयत से खड़े शोहदों पर बुधवार दोपहर पुलिस का डंडा चला। पुलिस की पूछताछ से कॉलेजों के बाहर जमे शोहदों में खलबली मच गई। वहीं पार्कों में भी पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान नाबालिग लड़के-लड़कियों को माता-पिता से बात कराने के बाद चेतावनी  देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


सीओ अलका भटनागर ने शक्ति मोबाइल टीम के साथ दोपहर में सेंट एंथोनी, एसएमसी के बाहर पहुंचीं। कॉलेज के बाहर बिना वजह भीड़ लगाए युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। जो वहां खड़े होने की कोई वजह नहीं बता पाया उनके साथ पुलिस सख्ती से पेश आई। पुलिस की पूछताछ से छेड़खानी की नीयत से खड़े शोहदे फरार हो गए। जो पुलिस के चंगुल में फंसा, उसे पुलिस की फटकार मिली। भारद्वाज पार्क में दूसरे दिन भी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों से पूछताछ की और जो नाबालिग मिले उनके घरवालों को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


आयुक्त इलाहाबाद ने सीओ ट्रैफिक को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन सायं पांच बजे से रात आठ बजे तक काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट, सवारी वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम, लाल, नीली बत्ती, कागजात और परमिट की चेकिंग की जाए। शहर के मेयोहाल, पानी टंकी, एमएनएनआईटी, हनुमान मंदिर पूर्वी चौराहा और बांगड़ धर्मशाला के पास चेकिंग की जाए। यह भी निर्देश दिया कि चेकिंग के चलते ट्रैफिक बाधित न हो। सीओ ट्रैफिक इसकी निगरानी करें और रोजाना समीक्षा के बाद मातहतों को निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed