फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police fear the death of the woman !

पुलिस के खौफ से महिला की मौत!

Mon, 04 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 04 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी शहजादे की पत्नी शफीना बेगम (57) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक मुकदमे के सिलसिले में करेली थाने का सिपाही रात में घर पहुंचा था और शफीना को धमकाया था। इसके कुछ ही देर बाद शफीना की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया।
विज्ञापन


कारपेंटर शहजादे का उनके बड़े बेटे साहबे आलम से विवाद चल रहा है। साहबे 28 मार्च को पत्नी समरजहां के साथ घर छोड़कर चला गया था। शहजादे ने आरोप लगाया था कि साहबे घर से एक लाख रुपये के जेवर भी उठा ले गया। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की तो साहबे के ससुराल वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया लेकिन बाद में शाहजादे ने साहबे को संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसके बाद साहबे ने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन सुनवाई न होने पर वह कोर्ट चला गया। कोर्ट के आदेश पर शहजादे के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा कर लिया गया। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस शनिवार रात शहजादे के घर पहुंची थी। साहबे भी कारपेंटर है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रात सात बजे पहुंचे सिपाही ने शफीना को काफी हड़काया था। धमकी दी थी कि शहजादे रविवार सुबह 10 बजे तक हाजिर नहीं हुए तो अंजाम बुरा होगा। इसी के बाद शफीना की हालत बिगड़ती गई। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की मरीज शफीना के मुंह से रात आठ बजे झाग निकलने लगा तो उनकी बेटी सिम्मी घबरा गई। उसने शहजादे को फोन पर जानकारी दी। वह घर पहुंचे लेकिन तब तक शफीना की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उनको करेली की क्लिनिक ले गए। हाथ खड़े करने पर उनको कंपनी बाग के समीप स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर भर्ती करने से इंकार पर परिजन एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां शफीना को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादे ने बताया कि वह शव को लेकर घर पहुंचे थे। रात 10 बजे उन्होंने थाने पर मौत की खबर दे दी। मामला तूल न पकड़े, इसलिए पुलिस पेशबंदी में जुट गई। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। शफीना के तीन बेटे साहबे आलम, आफताब और शाहनवाज तथा दो बेटियां सोनी और सिम्मी हैं। सोनी की शादी हो चुकी है।

साहबे आलम का आरोप है कि उसकी बाइक को धोखाधड़ी कर परिजनों ने अपने नाम करवा लिया था। उसे संपत्ति से बेदखल भी कर दिया गया था। उस पर जेवर लेकर भागने का आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश भी की गई थी। घर से अलग होने के बाद से वह चक निरातुल स्थित ससुराल में ही रह रहा है। साहबे की शादी पिछले वर्ष 14 दिसंबर को हुई थी।

इंस्पेक्टर जानकारी से करते रहे इंकार
करेली थाने में हड़कंप मचा रहा। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया लेकिन रविवार दिन में इंस्पेक्टर आरडी यादव का जवाब था कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।


‘मामले की जानकारी मिली है। महिला के मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस एफआईआर के सिलसिले में पूछताछ के लिए गई थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करवाई जाएगी।’ -राजेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed