फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Own laws broken by the beating of the injured woman

ससुराल वालों की पिटाई से जख्मी महिला ने तोड़ा दम

Sat, 16 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Own laws broken by the beating of the injured woman
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 धूमनगंज इलाके में गर्भवती विवाहिता को दहेज के  लिए आए दिन ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को ससुराल में दो माह की गर्भवती महिला की लाठी-डंडे से पिटाई की गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर पिटाई से जख्मी महिला का आपरेशन कर डॉक्टरों ने बच्चे का शव बाहर निकाला। महिला की हालत नाजुक देखकर परिजन सिविल लाइंस के निजी अस्पताल लेकर आए। घटना की सूचना घरवालों ने कंट्रोल रूम को दिया। मगर धूमनगंज थाने से कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विवाहिता की मौत के बाद पिता ने धूमनगंज पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने नहीं सुना। तब शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पिता सिविल लाइंस थाने पहुंचा। आरोप है कि थाने पर बैठा मुंशी इंस्पेक्टर के न होने का हवाला देकर थाने से भगा दिया। परेशान विवाहिता के पिता ने मामले की शिकायत सिविल डिफेंस के लोगों से किया। तब सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र को घटना की जानकारी दी गई। सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed