फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opposition to remove binding factory, commotion

बाइंडिंग कारखाना हटाने का विरोध, हंगामा

Thu, 05 Apr 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 Apr 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Opposition to remove binding factory, commotion
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर निगम ने बुधवार को अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी रेलवे अंडरपास के आसपास जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान कॉपी-किताब बाइंडिंग के दो कारखानों को हटाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। काफी देर तक कार्रवाई भी बाधित रही। बातचीत से लोग नहीं माने तो अतिक्रमण हटाने पर अड़े निगम और रेलवे कर्मचारियों के साथ पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ईंट-मिट्टी से बने अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। इससे पहले हाईकोर्ट चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर में धर्मवीर चौराहे तक सड़क और पटरी खाली कराई गई।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर निगम के तोड़ू दस्ते में हाईकोर्ट चौराहे से चौफटका, सुलेम सराय से टीपी नगर के धर्मवीर चौराहे तक अतिक्रमण हटाया। यहां से लौटा दस्ता जोनल अधिकारी मुन्ना लाल, अतिक्रमण प्रभारी लालमणि यादव और अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में अल्लापुर पहुंचा। पुलिस-पीएसी के साथ रेलवे के अभियंता और ठेकेदारों भी वहां मौजूद थे। बाघंबरी रेलवे अंडरपास के इर्दगिर्द ईंट-मिट्टी से अस्थायी निर्माण करने वालों को हटने के लिए कहा गया। इससे पहले भी कब्जेदारों को चेतावनी दी जा चुकी थी। कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने प्रयोग की वस्तुएं हटा लीं। जेसीबी से अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। यहीं कच्ची दीवार बनाकर टीन शेड में कॉपी-किताब बाइंडिंग का कारखाना चला रहे लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। मौके पर लोग जुटे तो कार्रवाई थोड़ी देर के लिए बाधित हुई। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास विफल रहा तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। कार्रवाई के दौरान 13 कच्चे निर्माण, छह टीन शेड, दो शौचालय, नौ गुमटी और दो बाइंडिंग कारखानों को ध्वस्त करा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। कार्रवाई में रेलवे के अभियंता एलबी सिंह, जेई मधुकर, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed