फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navy officer's house was burgled, revealing three arrested

नेवी अफसर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार 

Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Navy officer's house was burgled, revealing three arrested
arrest - फोटो : demo
धूमनगंज इलाके में नेवी अफसर के घर दस दिसंबर की रात हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर आठ हजार रुपये नगद और एक हार समेत अन्य सामान बरामद हुआ।  पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। उनके गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


धूमनगंज के प्रीतमनगर मोहल्ले में रहने वाले नेवी अफसर दिनेश मिश्र 10 दिसंबर की रात परिवार के साथ सिविल लाइंस एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देररात घर लौटे तो घर का ताला टूटा था। चोर नगदी, मोबाइल और जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। चौकी प्रभारी टीपी नगर को मुखबिर के जरिए चोरों के गिरोह के बारे में सुराग मिला तो वह जांच में जुट गए। बदमाशों के मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने उनकी घेरेबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस गुरूवार रात करेली के रसूलपुर इलाके में झोपड़ बस्ती में छापा मारकर मोहम्मद निजाम, मोहम्मद सलीम और वीरेंद्र मिश्र को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर 8 हजार रुपये नगद, एक सोने का हार बरामद हुआ। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वे रात में मोहल्ले में घूमते हैं। जिस घर में ताला बंद रहता है उसे ही निशाना बनाते हैं। इंस्पेक्टर धूमनगंज बचन सिंह सिरोह ने बताय कि गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस गिरोह ने शहर में चोरी की कई वारदात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जार्जटाउन में नेता चौराहा की रहने वाली प्रतिमा पटेल अलोपीबाग चुंगी के पास स्थित इलाहाबाद बैंक आई थी। वह पैदल ही घर के चली। पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले में लटकती चेन छीनकर भाग निकले। दारागंज पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। 


मुट्ठीगंज के बताशा मंडी इलाके में शुक्रवार रात घरेलू कलह में विकास ने खुद के ही घर में सिलेंडर से आग लगा दिया। कमरे के अंदर से आग की लपटे उठती देख खलबली मच गई। घर के लोग चीखते हुए बाहर निकल आए। शोर गुल सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी। बताया जा रहा है कि उसने जानबूझकर घर में आग लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed