{"_id":"5ad10bc94f1c1b9f098b46a7","slug":"nani-s-chak-in-raghunathpur-cracked-ammonia-gas-cylinder-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी के चक रघुनाथपुर में फटा अमोनिया गैस सिलिंडर, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनी के चक रघुनाथपुर में फटा अमोनिया गैस सिलिंडर, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी के चक रघुनाथपुर (शंकरढाल) मोहल्ले में निर्माणाधीन आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस सिलिंडर फटने से शुक्रवार की रात अफरातफरी मच गई। अमोनिया गैस की जद में आने से जहां छह कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार हो गए। साथ ही मोहल्ले के दर्जनों लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। सूचना पर एसडीएम के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों और दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने बेहोश हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक रघुनाथपुर (शंकरढाल) के पास स्थित एक अपार्टमेंट में भटाही गांव निवासी रामचंद्र केशरवानी आइस फैक्ट्री का निर्माण करा रहा था। शुक्रवार की देर शाम चल रहे आइस फैक्ट्री के कार्य में अचानक अमोनिया गैस का सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। गैस रिसाव से नैनी में अफरातफरी मच गई। घरों में कैद लोगों का दम घुटने लगा। घबरा कर लोग बाहर निकल पड़े। गैस की जद में आकर एक-एक कर कई लोग बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश लोगों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
गैस की जद में आने से अनु केसरवानी, अनुज केसरवानी, अश्वनी, जानकी नीलिमा, अनिरुद्ध, राम भजन, दया, अंकुर, आयुषि समेत दो दर्जन से अधिक बेसुध हो गए। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम करछना डॉ. गणपति आर के साथ एडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रात करीब 11 बजे तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गैस में रिसाव हुआ या फिर सिलिंडर फटा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। गैस रिसाव की जद में आने से घटना स्थल के आस-पास के करीब आठ सौ मीटर के मोहल्ले में बसे लोगों में गैस का असर देखा गया है।