फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini jail Chhota Rajan took police operatives

नैनी जेल से छोटा राजन के गुर्गों को ले गई मुंबई पुलिस

Sun, 20 Dec 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Naini jail Chhota Rajan took police operatives
इलाहाबाद। माफिया डॉन छोटा राजन के नैनी जेल में बंद तीन गुर्गों को मुंबई पुलिस शनिवार को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। शनिवार सुबह मुंबई पुलिस की टीम शहर में आई। अदालती कार्रवाई पूरी करने के बाद शाम को मुंबई पुलिस एजाज, इंद्रेश और सलीम उर्फ शेखू को लेकर रवाना हो गई। ये तीनों मुंबई में एक केबिल ऑपरेटर और भाजपा नेता पर हमला कर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। तभी एसटीएफ ने रमेश, सलीम उर्फ शेखू और इंद्रेश को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर जिले का शातिर एजाज छोटा राजन के लिए काम करता है। वह सुल्तानपुर से एक हत्या के  एक मामले में नैनी जेल में सजा काट रहा है। जेल में उसकी मुलाकात अखिलेश गुरू से हुई। अखिलेश से मिलने उसका मौसेरा भाई सरायइनायत का रमेश बिंद आता था। एजाज अंसारी उर्फ  आजाद उर्फ नन्हें ने जेल में रमेश से मुलाकात के दौरान बताया कि मुंबई के केबल ऑपरेटर और भाजपा नेता संतोष सेट्टी के घर पर फ ायरिंग करे या रास्ते में जानलेवा हमला कर दे। तब वह उससे आठ से दस करोड़ रुपये रंगदारी वसूल लेगा।
विज्ञापन


आने-जाने और असलहा उपलब्ध कराने का प्रबंध भी एजाज ही करता। रमेश बिंद ने इसके लिए सरायइनायत के इंद्रेश और कर्नलगंज रामप्रिया रोड के सलीम उर्फ शेखू को तैयार कर लिया। तीनों वारदात को अंजाम देने के लिए निकलने वाले थे कि एसटीएफ ने जार्जटाउन इलाके से रमेश बिंद, सलीम उर्फ शेखू और इंद्रेश को दबोच लिया। जबकि अखिलेश और एजाज पहले से ही जेल में बंद था। पूछताछ में एजाज ने एसटीएफ को बताया था कि वह संतोष शेट्टी को मुंबई में रहने के दौरान जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में कारोबारी संतोष शेट्टी ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार को शहर आई। अदालती कार्रवाई पूरी करने के बाद मुंबई पुलिस एजाज, सलीम उर्फ शेख और इंद्रेश को लेकर सात दिन की रिमांड पर लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि रमेश बिंद जमानत पर छूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed