फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naib Tehsildar brutally beaten driver, reports report

नायब तहसीलदार ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar brutally beaten driver, reports report
crime
कौशाम्बी के चायल तहसील के नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने चोरी के शक में अपने निजी चालक और पड़ोसी युवक को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बंधक बनाया और बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि लाठी-डंडों से पीटने के बाद उन्हें अमावीय यातना दी गई। जानकारी मिलने पर युवकों के रिश्तेदारों, और परिजनों में आक्रोश फैल गया। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता अफसर के जुल्म के विरोध में सड़क पर उतर आए। सुभाष चौराहे के बाद सीओ सिविल लाइंस के दफ्तर पर प्रदर्शन, नारेबाजी शुरू हो गई।  शिकायत मिलने पर एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर पुलिस ने पिटाई से घायल दोनों युवकों का स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मेडिकल कराया। देर शाम नायब तहसीलदार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस को दी तहरीर में भोला साहू और सचिन कुमार मिश्रा का आरोप है कि उन दोनों को चोरी के शक में 14 फरवरी की रात स्कार्पियो पर जबरिया बैठाकर नायब तहसीलदार अल्लापुर ले गए। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की जाने लगी। नायब तहसीलदार का कहना था कि तुम लोग चोरी की बात कबूल कर लो। इंकार करने पर बेरहमी से पिटाई की गई। सचिन के बाएं हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। सचिन का कहना है कि उसके हाथ में पिस्टल पकड़ाई गई। इसके बाद रुमाल लगाकर पिस्टल ले ली गई। धमकी दी गई कि अब तुम बच नहीं पाओगे। इसलिए कि पिस्टल पर तुम्हारी फिंगर प्रिंट आ गई है। फिर 15 फरवरी की रात एक बजे किसी चौराहे पर छोड़ कर चले गए। बीती 13 फरवरी की रात कालिंदीपुर स्थित फ्लैट में चोरी की रिपोर्ट नायब तहसीलदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में दर्ज कराई थी। नायब तहसीलदार को शक था कि चोरी के पीछे उनके निजी चालक भोला साहू और उसके करीबी सचिन मिश्रा का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed