फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mumbai Seton defrauding thief arrested

मुंबई के सेठों को चूना लगाने वाला चोर गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Seton defrauding thief arrested

मुंबई में कई कारोबारियों और सेठों के घर से करोड़ों रुपये नगद और गहने चुराने वाला शातिर बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उसके पास एक स्कार्पियो मिली जो चोरी के पैसों से खरीदी गई है। पता चला कि मुंबई में चोरी करने वाले इस अपराधी ने प्रतापगढ़ में एक रेस्टोरेंट भी खोल लिया था। मुंबई पुलिस को उसकी तलाश थी। अदालत से अनुमति लेकर मुंबई पुलिस पकड़े गए बदमाश को मुंबई ले गई।

विज्ञापन

एसटीएफ इलाहाबाद फील्ड यूनिट के डीएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मुंबई पुलिस ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले मोहम्मद असलम की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था। असलम प्रतापगढ़ में अंतू इलाके के रजवाड़ी रामपुर गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम इलाहाबाद आ गई। मंगलवार शाम इलाहाबाद एसटीएफ को सूचना मिली कि असलम म्योहाल चौराहे की तरफ पहुंचने वाला है। मुंबई और इलाहाबाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कचहरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्कार्पियो रोककर असलम को गिरफ्तार कर लिया। वह स्कार्पियो के कागजात नहीं दिखा सका। संयुक्त पुलिस टीम ने उसे कर्नलगंज थाने ले जाकर पूछताछ की। 

विज्ञापन

मुंबई पुलिस टीम ने बताया कि असलम के खिलाफ नवी मुंबई और पालघर मुंबई में चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसने मुंबई में धनी परिवारों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये उड़ा दिए। वह मुंबई में चोरी की वारदात करने के वाद प्लेन के जरिए लखनऊ  या वाराणसी और वहां से कार से इलाहाबाद आ जाता था। मुंबई से चुराए पैसों से उसने प्रतापगढ़ के अपने गांव में रेस्टोरेंट खोला। स्कार्पियो समेत कई गाड़ियां खरीदीं। यूं उसने अपने इलाके में खासा दबदबा बना लिया था। उसने जनवरी में प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके में एक शोरूम में चोरी की वारदात की। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से असलम की करतूत उजागर हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असलम के बारे में एसटीएफ ने बताया कि  उसके पिता मोहम्मद इजराइल मुंबई के विरार स्टेशन पर कुली का काम करते थे। असलम ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की। वह मुंबई में टैक्सी चलाने लगा था। फिर वह 2008 में गांव चला आया। यहां वह 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहा। उसके माता-पिता मुंबई में ही विरार इलाके में रहते हैं। दो साल पहले वह एक पुलिसवाले के घर चोरी के मामले में पकड़ा गया था। चार महीने बाद जेल से छूटने पर वह मुंबई में चोरी की घटनाएं अंजाम देने लगा। उसने कई सेठों के घर से नगदी और करोड़ों रुपये कीमत के गहने चुराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed