{"_id":"add40550240bbf7198d0b36561d16869","slug":"motorcycle-rider-killed-in-bike-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा (ब्यूरो)। साइकिल से मेजा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक को के सहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर में साइकिल सवार युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार घायल तीन युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
मेजा के देवहरा का संजीव कुमार मिश्र (39) शहर में एक ट्रेवेल्स पर मुंशी का काम करता था। वह रोजाना साइकिल से मेजा स्टेशन आता। वह ट्रेन पकड़कर शहर पहुंचता था। रोज की तरह सुबह साइकिल से स्टेशन के लिए निकला था। रास्ते में केसहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार राजकुमार, बबलू, आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
वे करछना के डीहा गांव के रहने वाले हैं और परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे की खबर मेजा पुलिस ने संजीव के घर वालों को दी तो कोहराम मच गया। पति के मौत की खबर सुनकर पत्नी नीलू बेहोश हो गई। संजीव के एक छह साल का बेटा उमंग है।