{"_id":"58c305704f1c1bc770dc4797","slug":"mother-killed-after-killing-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को मारने के बाद मां पर टूट पड़ा कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को मारने के बाद मां पर टूट पड़ा कातिल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरा गांव में कातिल की बेरहमी से सभी सहमे गए। उसने मुस्कान को मारने के बाद उसको खंडहर में बचाने पहुंची मां पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। बताया जाता है कि परिवार के लोगों को शौच के लिए घर से कुछ दूर तालाब की ओर जाना पड़ता है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मुस्कान से घर से निकली। तालाब के पास पहुंची ही थी कि तभी उसे दलित बस्ती का मृदुल उर्फ विजय (20) खंडहर में खींच ले गया।
घर से मुस्कान की मां सुनीता भी शौच के लिए निकली तो उसे एक लड़के ने इस बारे में बताया। सुनीता खंडहर में पहुंची तो मुस्कान पर मृदुल चाकू से वार कर रहा था। उसकी गर्दन काफी कट गई थी। बचाने की कोशिश पर उसने मां सुनीता पर भी चाकू से गले, सीने, पेट पर कई वार कर दिए। फिर मृदुल चाकू फेंककर फरार हो गया। एक रिश्तेदार युवक ने खून से लथपथ मुस्कान को गोद में उठाकर मकान के चबूतरे पर लेटाया। उसकी मौत हो चुकी थी।
सुनीता भी किसी तरह घर तक पहुंचकर गिर गई। भीड़ जुटी तो गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाकर चक्काजाम कर पथराव शुरू कर दिया। लीडर रोड डिपो की एक बस समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खबर मिलते ही एसपी सिटी विपिन टाडा कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि कातिल जल्द पकड़ लिया जाएगा। घायल सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने मुस्कान का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।