फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother committed suicide with innocent daughter

मां ने मासूम बेटी संग किया आत्मदाह

Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mother committed suicide with innocent daughter
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
ग्राम पंचायत तरौल के मजरा कपूर का पूरा गांव में रविवार दोपहर मनीता उर्फ मन्नू (25) ने अपनी दो बेटियों दुर्गा (पांच) और श्वेता (तीन) के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। गांव वालों ने घर के अंदर से धुआं उठते देखा और दरवाजा तोड़ा, तब तक मन्नू और उसकी छोटी बेटी श्वेता की मौत हो चुकी थी। जबकि बड़ी बेटी दुर्गा को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल भेजा गया। मायके के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने परिवार के चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है।
विज्ञापन


कौंधियारा में टिकरी अकोढ़ा की मनीता की शादी 2010 में लल्लन यादव के बेटे विजय शंकर के साथ हुई थी। इस बीच उसकी दो बेटियां हुईं। बताते हैं कि घरवाले और पति अक्सर बेटियां होने पर मनीता को ताने मारते थे। विजय दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है और इन दिनों घर आया हुआ है। पुलिस को बताया गया कि घटना के दौरान विजय अपने पिता के साथ नैनी स्टेशन पर कैंटीन में काम कर रहा था।
विज्ञापन


मनीता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसमें पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर को आरोपित किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मृतका के मायके में उसकी बहन, भाभी, मां समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मनीता की मां कुटरा देवी ने बताया कि दस दिन पहले ही वह सुसराल से मायके में किसी सदस्य को देखने गई थी। एक सप्ताह पहले ही वह ससुराल वापस गई। दामाद ने फोन पर धमकी देकर घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोरांव ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण महिला की ओर से आग लगाने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed