फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 10 million tax collected from owner of beautiful fairy bidi

सुंदर परी बीड़ी के मालिक से वसूला एक करोड़ से अधिक टैक्स

Sat, 17 Feb 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
More than 10 million tax collected from owner of beautiful fairy bidi
tax
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विभाग ने सुंदर परी, स्पेशल जवान और जवान नाम से बीड़ी बनाने वाली छोटा भाई मुन्नाभाई एंड कंपनी से एक करोड़ रुपये से अधिक टैक्स एवं जुर्माना वसूला। कंपनी से अभी 45 लाख रुपये और वसूले जाने है। एक ही जांच में विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


विभाग ने कंपनी की छह शाखाओं एवं नौ निर्माण स्थलों पर पिछले सप्ताह कार्रवाई की थी। जांच के समय कच्चे माल की खरीद और तैयार माल की बिक्री में बड़ा अंतर पाया गया था। कार्रवाई के दौरान अफसरों ने 55 से अधिक संदिग्ध रजिस्टर और सौ से अधिक कच्चे पर्चे सीज किए थे। एडीशनल कमिश्नर आरके कुरील के मुताबिक प्रपत्रों की जांच पूरी होने के बाद कंपनी से एक करोड़ सात लाख 33 हजार रुपये टैक्स एवं जुर्माना वसूला गया। अभी 45 लाख रुपये और जमा होने हैं। बताया कि कर चोरी के मामले में व्यापारी की ई-वे बिल सुविधा भी रोक दी गई है।
विज्ञापन


वाणिज कर विभाग की सचल दल इकाई ने जीटी रोड पर जांच के दौरान बिना ई-वे बिल के एक ट्रक एडीएफ बोर्ड पकड़ा। मार्ग पर जांच के दौरान अफसरों ने ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इस पर पीछा करके ट्रक रोका गया। जांच के दौरान पता चला कि हरियाणा से वाराणसी के ले जाए जा रहे माल के साथ ई-वे बिल नहीं है। इस पर कुल माल की कीमत पर 1.70 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed