{"_id":"5a36c29d4f1c1baa268b46fb","slug":"missing-body-found-on-the-fourth-day-of-missing-missing-man-chakkajam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का चौथे दिन तालाब में मिला शव, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का चौथे दिन तालाब में मिला शव, चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करछना थानाक्षेत्र में बुधवार शाम से लापता युवक का शव रविवार सुबह बरांव के एक तालाब में उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकालकर करछना कोहड़ार घाट मार्ग पर बैठ गए। चक्काजाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोग करछना पुलिस पर ही कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में उपजिलाधिकारी करछना डॉ. राजा गणपति आर और सीओ करछना अमित कुमार श्रीवास्तव के समझाने पर घंटों बाद हटे।
थाना क्षेत्र के निदौरी गांव निवासी संगम लाल को दो पुत्रों में बड़ा राहुल मिश्रा (25) बीते बुधवार शाम को घर से बरांव बाजार के लिए निकला था। लेकिन रात भर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए। युवक का कहीं पता न चलने पर शुक्रवार को करछना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया। रविवार सुबह लापता युवक की लाश बरांव के सगरा तालाब में उतराई मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कौवा चौराहे पर जाम लगा दिया। परिजनों समेत ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए हत्या का खुलासा करने और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
एसडीएम और सीओ द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के आश्वासन पर किसी तरह जाम खुला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था जो घर पर ही पिता के साथ किसानी करता था। मृतक राहुल की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। अभी दस दिन पहले ही उसकी एक बेटी हुई है। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी स्नेहलता और घर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। करछना इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद चार आरोपियों में से तीन आरोपितों सुजीत शर्मा पुत्र त्रिवेणी शर्मा, राजेश्वर उर्फ सवाली, व देवराज उर्फ बवाली पुत्रगण त्रिभुवन नाथ को देर शाम तक गिरफ्तार कर लिया है। नामजद एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उधर रविवार शाम जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव उसके घर पहुंचा, उसे देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों में दु:ख के साथ आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
बुधवार को मृतक राहुल मिश्र के लापता होते ही कुछ ही देर में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। परिजन उसे फोन करते रहे लेकिन मोबाइल स्विच आफ हो जाने से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को राहुल का शव मिलने पर उसके पास से मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल मिलने पर पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। नामजद आरोपियों के घर पुलिस के तलाशी के दौरान मृतक का एक पैर का हवाई चप्पल भी मिला जबकि एक पैर का चप्पल घर के बगल तालाब के समीप मिला। चर्चा यह भी रही कि हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है।
बुधवार को राहुल के लापता होने के बाद परिजन दूसरे दिन से ही उसकी साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। इसी को लेकर डीहा से मछुआरों को बुलाकर दो दिन तक तालाब में खोज करवाया था। लेकिन उस दौरान पुलिस का कोई सहयोग नहीं मिला। जिससे आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को गांव के तीन युवकों के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को ही 3 आरोपियों को उठा लिया था, जो पुलिस के हिरासत में है।