फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Missed calls demanding Rs friendship and murder

मिस्ड कॉल से दोस्ती और रुपये की मांग पर कत्ल

Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Missed calls demanding Rs friendship and murder
Murder
करेली के गौसनगर इलाके में 19 अक्टूबर की रात अधेड़ महिला महताब बेगम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच और करेली पुलिस ने हत्यारोपी करेली के नौशाद उर्फ शालू को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि लगभग ढाई साल से उसका महिला से अवैध संबंध था। वह आर्थिक मदद भी करता था। महिला उससे जब तब रुपये की मांग करती थी। अब वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। शादी न करने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रही थी। इससे आजिज आकर सिर पर पत्थर मारकर कत्ल कर दिया और बाहर से ताला बंद कर भाग निकला। 
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मृतका महताब बेगम करेली में अकेले किराए पर रहती थी। कई साल पहले पति की मौत हो गई थी। 19 अक्टूबर को मकान मालिक की सूचना पर करेली पुलिस पहुंची तो ताला बंद कमरे में मृतका खून से लथपथ शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की बात सामने आई। महताब के पास एक मोबाइल था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि केवल मोबाइल गायब था,बाकी सामान सुरक्षित था।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस क ो पता चला कि करेली का नौशाद उर्फ शालू अक्सर महिला के कमरे पर आता था। पुलिस उसकी तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच के एसआई नागेश सिंह ने सिपाही पवन सिंह, अभय कुमार, दीपक सिंह, हरिशंकर राय,अरुण पांडेय, अमरेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर करेली जीतेंद्र कुमार सिंह ने घेरेबंदी कर शनिवार सुबह मदारीपुर मोड़ के पास से दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि ढाई साल पहले महताब के मोबाइल गलती से कॉल चली गई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत में गहरी दोस्ती हो गई। बाइस वर्षीय नौशाद वेल्डिंग का काम करता था। महताब का कहना है कि वह उसकी आर्थिक मदद करता था। कुछ महीनों से वह उससे रुपये की मांग करती थी और शादी का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने कत्ल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed