{"_id":"582776d14f1c1b6729b3bcb6","slug":"minister-nandi-commotion-by-government-gunner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री नंदी के सरकारी गनर ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री नंदी के सरकारी गनर ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी की सुरक्षा में तैनात सरकारी गनर सिपाही अजय कुमार ने शुक्रवार रात अतरसुइया इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत सिपाही ने कार्बाइन लहरा कर वहां मौजूद लोगों को धमकाने लगा। लोग उसे समझाने का प्रयास करते तो वह भड़क जाता। पूर्व मंत्री ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो अतरसुइया पुलिस पहुंची। हंगामा काट रहे सिपाही की कार्बाइन कब्जे में ले ली गई। अतरसुइया पुलिस सिपाही को पकड़कर थाने ले गई। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शुक्रवार रात अपने पीआरओ मनोज गुप्ता के मां की वार्षिकी में शामिल होने उनके घर मीरापुर गए थे। रिमोट कंट्रोल बम से हमले के बाद से नंदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। नंदी की सुरक्षा में सीआरपीएफ भी रहती है। पुलिस स्कार्ट के सिपाही अजय कुमार ने शराब पी लिया। नशे का सुरुर चढ़ा तो वह कार्बाइन लेकर लहराने लगा और वहां मौजूद लोगों से गालीगलौज करने लगा। स्कार्ट के दूसरे सिपाहियों ने उसे हंगामा करते देख पकड़ने का प्रयास किया तो वह भड़क जाता।
सिपाही की करतूत से नाराज नंदी एसएसपी शलभ माथुर को फोन किया। तब अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे सिपाही अजय को पकड़ लिया। कार्बाइन अतरसुइया पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी अतरसुइया थाने लाया गया। इसके बाद मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पूर्व मंत्री नंदी का आरोप था कि सिपाही पहले भी कई बार हंगामा कर चुका है। आरोपी सिपाही को तत्काल उनकी सुरक्षा से हटा लिया जाए। नंदी के मुताबिक उन पर पहले भी हमला हो चुका है। ऐसे सिपाही को सुरक्षा में नहीं लगाना चाहिए। इंस्पेक्टर अतरसुइया तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि सिपाही अजय कुमार का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।